Breaking News: शिवरात्रि को लेकर नेपाल में सजाया गया पशुपतिनाथ मंदिर, देखें तस्वीर

Breaking News Live updates: भारत और फिजी के बीच कई समझौते हुए. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, आज हमने साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में और अधिक बारीकी से काम करने पर सहमति बनी. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह से जारी है. सुबह 7 बजे से शाम के 4 बजे तक मतदान होगा.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

शिवरात्रि को लेकर नेपाल में सजाया गया पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल में शिवरात्रि को लेकर पशुपतिनाथ मंदिर सजाया गया है. बता दें कि इस वर्ष, पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा नेपाल और साथ ही पड़ोसी भारत के लगभग 2,500 संतों का स्वागत किया जा रहा है.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को दी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 2015 के सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन को रद्द कर राहत दे दी है.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

‘पीएम मोदी मेघालय का विकास करना चाहते हैं’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा

मेघालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी मेघालय का विकास करना चाहते हैं और इसे सबसे समृद्ध बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको उनका समर्थन करने की जरूरत है. हमें ऐसी टीम दीजिए जो हर गांव का विकास करे और हर घर में सुविधाएं पहुंचाए. और मेघालय के युवाओं को यहीं गारो भाषा में पढ़ने की सुविधा दें.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

‘मेघालय से भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे’, मेघालय में अमित शाह ने कहा

अमित शाह मेघालय के नॉर्थ तुरा में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित कर रहे है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेघालय में 50 वर्षों से सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है. यहां कोई विकास नहीं हुआ है. इसलिए बीजेपी को मजबूत बनाइए और हम मेघालय से भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

‘लिव-इन रिलेशनशिप में लड़कियां सुरक्षित नहीं’, NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा का बयान

NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने गुरुवार को कहा कि NCW ने पुलिस रिपोर्ट मांगी है. हमें लगता है कि लिव-इन रिलेशनशिप में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. ऐसी घटनाओं के लिए सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि परिवार भी जिम्मेदार हैं. यदि लड़कियों को अपना साथी चुनने का अधिकार दिया जाए तो ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

14 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र, कैबिनेट की बैठक में फैसला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आज कैबिनेट की बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट ने यह फैसला लिया है कि हमारा बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा. इस दौरान 18 बैठके होंगी.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

‘बुलडोजर से सरकार चलाना चाहते हैं, संविधान से नहीं’, AIMIM सांसद

कानपुर देहात मामले पर AIMIM सांसद ने कहा है कि यूपी में बुलडोजर की राजनीति करने वालों ने मां-बेटी की जान ली. वे बुलडोजर से सरकार चलाना चाहते हैं, संविधान से नहीं. यह सब करने से उन्हें राजनीतिक रूप से कुछ हासिल नहीं होगा। वे तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में विफल होंगे.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘असदुद्दीन ओवैसी जब भी मुंह खोलते हैं जहर ही निकलता है’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जब भी मुंह खोलते हैं जहर ही निकलता है. वह कभी कानून की बात नहीं करते है. जिन्ना भले ही चले गए, लेकिन जिन्ना के उत्तराधिकारी के रूप में कई लोग बचे हैं.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

पीएम मोदी ने कहा, ‘सांसद खेल महाकुंभ वह बीज है जिससे ओलंपिक खिलाड़ी होंगे तैयार’

पीएम मोदी ने गोरखपुर में सांसद खेल महाकुंभ को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ वह बीज है जिससे ओलंपिक खिलाड़ी तैयार होंगे. सांसद खेल महाकुंभ एक मजबूत नींव है जिस पर हमारे शानदार खेल भविष्य का निर्माण होगा.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

नौ दिनों की ईडी की हिरासत में भेजा गया कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर

दिल्ली की एक अदालत ने रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह द्वारा दायर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कथित कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर को नौ दिनों की ईडी की हिरासत में भेज दिया.

3:58 AM. 17 Feb 23 3:58 AM. 17 Feb

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आचार संहिता मामले में कांग्रेस और भाजपा को भेजा नोटिस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को उनके अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किए गए अपने स्वयं के दलों के “पक्ष में वोट की अपील” के लिए नोटिस भेजा है.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

पीएम मोदी बोले- वाटर सिक्योरिटी भारत के लिए महत्वपूर्ण दायित्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वाटर सिक्योरिटी भारत के लिए भी एक महत्वपूर्ण दायित्व है और हम सबकी साझी जिम्मेदारी है. जल है तो कल है, जल रहेगा तभी आने वाला कल रहेगा, इसके लिए हमें मिलकर आज से ही प्रयास करने होंगे. जल संरक्षण के संकल्प को देश एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रहा है.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

भाजपा नेता कन्ना लक्ष्मी नारायण, अदपा शिव नागेंद्रम राव और थल्ला वेंकटेश यादव ने पार्टी से दिया इस्तीफा

भाजपा नेता कन्ना लक्ष्मी नारायण, अदपा शिव नागेंद्रम राव और थल्ला वेंकटेश यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तीनों ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों और मजबूरियों का हवाला दिया है.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ओशिवारा पुलिस ने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर कथित हमले के मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मुंबई पुलिस ने बताया, जब शॉ ने दो लोगों के साथ दूसरी बार सेल्फी लेने से इनकार कर दिया था.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

बीजेपी की कौसर जहां बनीं दिल्ली स्टेट हज कमेटी की नयी चेयरमैन, आप को झटका

बीजेपी की कौसर जहां दिल्ली स्टेट हज कमेटी की नयी चेयरमैन बनीं है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की करारी हार हुई.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

पाकिस्तान के क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका, दो की मौत, 4 घायल

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका हुआ है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 4 लोग घायल हो गये हैं.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आदि महोत्सव’ का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

राहुल गांधी ने विशेषाधिकार नोटिस पर लोकसभा सचिवालय को दिया जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विशेषाधिकार हनन नोटिस का जवाब लोकसभा सचिवालय को भेज दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी. जिसको लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विशेषाधिकार नोटिस भेजा था. अपने जवाब में राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी को सही ठहराया था.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी जीप, 7 लोगों की मौत

गुजरात के पाटन जिले के वरही के पास हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब उनकी जीप एक ट्रक में जा घुसी. मामला दर्ज, जांच की जा रही है.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक साजिश नाकाम कर दी.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

एस जयशंकर बोले- पीएम राबुका के साथ भारत और फिजी के संबंधों के भविष्य पर हुई चर्चा

फिजी के सुवा में विदेश मंत्री ने कहा, PM राबुका और उनके वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगियों के साथ भारत और फिजी के संबंधों के भविष्य पर चर्चा हुई. PM मोदी का संदेश मैंने उन्हें दिया है कि हिन्द प्रशांत में भारत की सरोकार व्यापार, राजनीति, सुरक्षा या प्रौद्योगिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, मैं फिजी की अपनी पहली यात्रा पर हूं. दो दिनों के बाद मैं सोच रहा हूं कि मुझे यहां पहुंचने में इतना समय क्यों लगा. यह एक दिलचस्प दौरा रहा, मैंने यहां रहकर बहुत कुछ सीखा.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

नेपाल में एलपीजी गैस रिसाव से विस्फोट, सांसद चंद्र भंडारी और उनकी मां घायल

एलपीजी गैस रिसाव से हुए विस्फोट में नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी घायल, 25% झुलसे और उनकी मां लगभग 80% जली. कीर्तिपुर बर्न्स अस्पताल ने बताया, हालत अच्छी नहीं है, उन्हें देश से बाहर ले जाने की आवश्यकता है क्योंकि यहां इलाज संभव नहीं है.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

तमिलनाडु में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से 951 किलोग्राम गांजा जब्त

तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै के कोचडाई चेक पोस्ट इलाके में वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 951 किलोग्राम गांजा जब्त किया. दो आरोपी प्रभाकरन और सेंथिल प्रभु गिरफ्तार. दो अन्य, जयकुमार और रामकुमार भागने में सफल रहे. मामला दर्ज.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

मद्रास हाईकोर्ट ने आठ सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने अधिकारियों को आठ सप्ताह के भीतर थेनी जिले में बोधिनयाकनूर-उत्तमपलयम सड़क पर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

तेंदुए और बिल्ली को कुएं से सुरक्षित निकाला गया

14 फरवरी को नासिक में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा एक तेंदुए और बिल्ली को एक कुएं से सुरक्षित निकाला गया.

7:54 PM. 16 Feb 23 7:54 PM. 16 Feb

भारत और फिजी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि जैसे क्षेत्रों में साथ काम कर रहे

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, भारत और फ़िजी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम कर रहे हैं. आज हमारी चर्चा का एक हिस्सा छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए आईटी सपोर्ट रहा. जयशंकर, 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप देश की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं.

1:33 PM. 16 Feb 23 1:33 PM. 16 Feb

भारत और फिजी के बीच हुए कई समझौते

भारत और फिजी के बीच कई समझौते हुए. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, आज हमने साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में और अधिक बारीकी से काम करने पर सहमति बनी. हमने प्रशांत पर ध्यान केंद्रित किया. भारत फिजी को हिन्द प्रशांत में महत्वपूर्ण साझेदार मानता है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: भारत और फिजी के बीच कई समझौते हुए. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, आज हमने साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में और अधिक बारीकी से काम करने पर सहमति बनी. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह से जारी है. सुबह 7 बजे से शाम के 4 बजे तक मतदान होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >