Breaking News : संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
11:34 PM. 15 Jul 24 11:34 PM. 15 Jul

संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

22 जुलाई से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. विपक्षी दलों के साथ सहमति बनाने के लिए सरकार ने 21 जुलाई को बैठक करने की बात कही है. संसद का पिछला सत्र बेहद हंगामेदार रहा था. उम्मीद की जा रही है मानसून सत्र में विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.

3:50 PM. 15 Jul 24 3:50 PM. 15 Jul

पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने सप्लीमेट्री चार्ज शीट दाखिल की है. वहीं आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी गई है.

3:49 PM. 15 Jul 24 3:49 PM. 15 Jul

पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने सप्लीमेट्री चार्ज शीट दाखिल की है. वहीं आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी गई है.

3:49 PM. 15 Jul 24 3:49 PM. 15 Jul

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर प्रतिबंध का फैसला

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सूचना मंत्री तरार ने कहा है कि 9 मई की घटनाओं में पूर्व सत्ताधारी पार्टी की संलिप्तता और पीटीआई के पूर्व या वर्तमान नेताओं की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ पाकिस्तान के समझौते को विफल करने के प्रयासों को देखते हुए यह फैसला किया गया है.

2:25 PM. 15 Jul 24 2:25 PM. 15 Jul

भारत का निर्यात 2.56 प्रतिशत बढ़कर 35.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

सरकारी आंकड़े के अनुसार, जून में भारत का निर्यात 2.56 प्रतिशत बढ़कर 35.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. एक साल पहले समान महीने में यह 34.32 अरब डॉलर रहा था. जून में भारत का आयात पांच प्रतिशत बढ़कर 56.18 अरब डॉलर पर आ गया है. एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 53.51 अरब डॉलर था.

1:14 PM. 15 Jul 24 1:14 PM. 15 Jul

भोजशाला परिसर की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट मध्यप्रदेश हाई कोर्ट को सौंपी गई

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिवक्ता ने कहा कि विवादित भोजशाला परिसर की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट मध्यप्रदेश हाई कोर्ट को सौंप दी गई है.

12:36 PM. 15 Jul 24 12:36 PM. 15 Jul

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की याचिका को किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ सीबीआई के आय से अधिक संपत्ति के मामले को रद्द करने की मांग की थी.

11:44 AM. 15 Jul 24 11:44 AM. 15 Jul

पीएम नरेंद्र मोदी ने केपी शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने केपी शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि हम दोनों देशों के बीच दोस्ती के गहरे बंधन को और मजबूत करने और सहयोग को और बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं.

11:34 AM. 15 Jul 24 11:34 AM. 15 Jul

दिल्ली शराब घोटाला केस में कोर्ट ने मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ाई

दिल्ली शराब घोटाला केस में कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है.

10:55 AM. 15 Jul 24 10:55 AM. 15 Jul

दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिजली और पानी के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली के चांदनी चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिजली और पानी के मुद्दे को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

8:39 AM. 15 Jul 24 8:39 AM. 15 Jul

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक और बस के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक और बस के बीच टक्कर की खबर है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई.

7:50 AM. 15 Jul 24 7:50 AM. 15 Jul

के. पी. शर्मा ओली नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में आज लेंगे शपथ

नेपाल में सीपीएन-यूएमएल पार्टी के अध्यक्ष के. पी. शर्मा ओली को नयी गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए रविवार को चौथी बार देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. वे आज शपथ लेंगे.

7:50 AM. 15 Jul 24 7:50 AM. 15 Jul

दिल्ली में बीजेपी बिजली दरों में ‘वृद्धि’ के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

बीजेपी बिजली खरीद समझौता शुल्क (पीपीएसी) और अन्य अधिभार लगाने के विरोध में आज सभी 14 जिलों में प्रदर्शन करेगी. पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह जानकारी दी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >