Breaking News: पीएम मोदी यूएई से कतर के लिए हुए रवाना

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:13 AM. 15 Feb 24 10:43 PM. 14 Feb

पीएम मोदी यूएई से कतर के लिए हुए रवाना

यूएई में दो दिवसीय यात्रा समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर के लिए रवाना हो गए. यूएई में पीएम मोदी ने आज पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया.

4:13 AM. 15 Feb 24 10:43 PM. 14 Feb

इलेक्टोरल बॉन्ड पर गुरुवार को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ केंद्र सरकार की चुनावी बॉन्ड योजना की कानूनी वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 15 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगी, जो राजनीतिक दलों को गुमनाम फंडिंग की अनुमति देती है.

4:13 AM. 15 Feb 24 10:43 PM. 14 Feb

धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव और मनमोहन सामल समेत 18 को ओडिशा बीजेपी कोर कमेटी में मिली जगह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा भाजपा की राज्य कोर समिति, राज्य चुनाव समिति, राज्य वित्त समिति और अनुशासन समिति को सहमति दी. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव और पार्टी के राज्य प्रमुख मनमोहन सामल समेत 18 को राज्य कोर कमेटी में जगह मिली है.

4:13 AM. 15 Feb 24 10:43 PM. 14 Feb

चंडीगढ़ में गुरुवार को किसानों और सरकार के बीच होगी तीसरे दौर की बात

चंडीगढ़ में किसानों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत होगी. किसान संगठन के नेताओं ने बताया कि वार्ता के लिए सरकार की ओर से चिट्ठी मिली है. किसान नेताओं ने केंद्र सरकार के रवैया पर सवाल उठाया और पुलिस कार्रवाई को गलत बताया.

4:13 AM. 15 Feb 24 10:43 PM. 14 Feb

अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन के लिए पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) मंदिर पहुंचे. पीएम मोदी कुछ ही देर में मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

4:13 AM. 15 Feb 24 10:43 PM. 14 Feb

अभिनेता अक्षय कुमार मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे अबु धाबी

अभिनेता अक्षय कुमार आज पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले अबू धाबी बीएपीएस मंदिर पहुंचे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >