Breaking News: संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में सभी आरोपियों को कोर्ट ने 27 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्��भात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
2:30 AM. 14 Jan 24 9:00 PM. 13 Jan

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में सभी आरोपियों को कोर्ट ने 27 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में सभी छह आरोपियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 27 जनवरी 2024 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दिल्ली पुलिस ने आरोपी मनोरंजन डी, सागर शर्मा, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत और नीलम आजाद को उनकी कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया थ

2:30 AM. 14 Jan 24 9:00 PM. 13 Jan

अरविंद केजरीवाल और खरगे के बीच बैठक, राहुल गांधी भी मौजूद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक चल रही है. बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद.

2:30 AM. 14 Jan 24 9:00 PM. 13 Jan

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में, अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर बोला हमला

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का कहना है, पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है. जब तक राज्य में टीएमसी सत्ता में है, तब तक हालात ऐसे ही रहेंगे.

2:30 AM. 14 Jan 24 9:00 PM. 13 Jan

सीट-बंटवारे पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे, सभी खुश हैं

I.N.D.I.A. गठबंधन बैठक पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, “हर कोई खुश है कि सीट-बंटवारे की बातचीत सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है…मैंने राहुल गांधी के साथ सभी I.N.D.I.A. दलों को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

2:30 AM. 14 Jan 24 9:00 PM. 13 Jan

सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस और जेएमएम की बैठक

सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस और जेएमएम की बैठक हो रही है. मुकुल वासनिक के घर पर बैठक में दोनों पार्टियों के नेता मौजूद हैं.

2:30 AM. 14 Jan 24 9:00 PM. 13 Jan

सचिन तेंदुलकर को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >