Breaking News: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ग्रुप 2 परीक्षा स्थगित

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
11:34 PM. 13 Aug 23 11:34 PM. 13 Aug

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ग्रुप 2 परीक्षा स्थगित

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) ने ग्रुप 2 परीक्षाओं को 29 और 30 अगस्त से 2 नवंबर और 3 नवंबर तक स्थगित करने का फैसला किया है.

11:34 PM. 13 Aug 23 11:34 PM. 13 Aug

हरियाणा के हिंसाग्रस्त नूंह में 14 और 15 अगस्त को कर्फ्यू में दी गयी ढील

हरियाणा के नूंह जिले में 14 और 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी. मालूम हो दो समुदायों के बीच झड़क के बाद इलाके में अब भी तनाव की स्थिति व्याप्त है.

11:34 PM. 13 Aug 23 11:34 PM. 13 Aug

दिल्ली के अलीपुर में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. आग पर काबू पाने के लिए 12 दमकल की गाड़ियों को लगाया गया था.

11:34 PM. 13 Aug 23 11:34 PM. 13 Aug

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में सभी 15 चीते स्वस्थ्य

पीसीसीएफ वन्यजीव और मुख्य वन्य जीवन वार्डन ने बताया, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में सभी 15 चीते (7 नर, 7 मादा और 1 मादा शावक) अब बोमा में हैं और स्वस्थ हैं और कूनो पशु चिकित्सा टीम द्वारा स्वास्थ्य मापदंडों पर लगातार निगरानी की जा रही है.

11:34 PM. 13 Aug 23 11:34 PM. 13 Aug

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 48 घंटों में 18 लोगों की मौत

ठाणे जिले के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 48 घंटों में 18 मौतें हुईं. जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें से कुछ पहले से ही क्रोनिक किडनी रोग, निमोनिया, केरोसिन विषाक्तता, सड़क दुर्घटना और अन्य कारणों सहित विभिन्न बीमारियों का इलाज करा रहे थे. ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया, मैंने इन मौतों के बारे में सीएम को जानकारी दे दी है. इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीजों को इष्टतम उपचार मिला या नहीं.

11:34 PM. 13 Aug 23 11:34 PM. 13 Aug

पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला

पाकिस्तान में ग्वादर पुलिस स्टेशन के पास आज चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला किया गया. तीन एसयूवी और एक वैन का काफिला, सभी बुलेटप्रूफ, 23 चीनी कर्मियों को ले गया. हमले के दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ और वैन पर गोली चलाई गई, जिससे शीशे में दरारें पड़ गईं. यह जानकारी चीन के ग्लोबल टाइम्स ने दी है.

11:34 PM. 13 Aug 23 11:34 PM. 13 Aug

मल्लिकार्जुन खरगे को जांजगीर-चांपा में भूपेश बघेल ने किया सम्मानित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जांजगीर-चांपा में पार्टी के ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया.

1:10 PM. 13 Aug 23 1:10 PM. 13 Aug

पंजाब के जालंधर में 70 फुट गहरे बोरवेल में फंसा मजदूर

पंजाब के जालंधर जिले में मिट्टी गिरने की वजह से एक मजदूर 70 फुट गहरे बोरवेल में फंस गया. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना करतारपुर के पास शनिवार शाम उस वक्त हुई, जब सुरेश नामक व्यक्ति एक अन्य कर्मचारी के साथ बोरिंग मशीन के कुछ हिस्से को निकालने के लिए बोरवेल के भीतर घुसा था और फिर मिट्टी गिरने से वह इसके नीचे फंस गया. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद दूसरा मजदूर बाहर आ गया, लेकिन मिट्टी में दबने की वजह से सुरेश अंदर ही फंस गया. अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बचाव अभियान चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत एक खंभा खड़ा करने के लिए बोरवेल खोदा गया था.

1:10 PM. 13 Aug 23 1:10 PM. 13 Aug

प्रियंका गांधी विवादास्पद पोस्ट मामले में एक्स से जानकारी मांगेगी इंदौर पुलिस

मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप वाले विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इंदौर में प्रियंका गांधी वाद्रा, कमलनाथ और अरुण यादव सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) खातों के “हैंडलर” (खाता चलाने वाला व्यक्ति) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की दिशा तय करने के लिए ‘एक्स’ से विवादास्पद पोस्ट को लेकर जानकारी मांगी जाएगी.

1:10 PM. 13 Aug 23 1:10 PM. 13 Aug

अमेरिका में हवाई राज्य के माउई में जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या 89 हुई

अमेरिकी राज्य हवाई में माउई के जंगलों में लगी आग में कम से कम 89 लोगों की मौत हो गई है. अमेरिका के एक सदी के इतिहास में यह जंगल में आग लगने की सबसे घातक घटना है. इससे पहले उत्तरी कैलिफोर्निया में बट काउंटी के जंगलों में 2018 में लगी आग में 85 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना को ‘कैम्प फायर’ नाम से जाना जाता है. इससे पूर्व 1918 में मिनेसोटा के कार्लटन काउंटी के वनों में लगी आग में हजारों घर जल कर राख हो गए थे और सैंकड़ों लोगों की जान गई थी. इसे ‘क्लोक्वेट फायर’ के तौर पर जाना जाता है.

7:15 AM. 13 Aug 23 7:15 AM. 13 Aug

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, वाहनों की चेकिंग जारी

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है. इस दौरान कई जगहों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है.

मुख्य बातें

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >