Breaking News: तिरुवन्नामलाई में 4 एटीएम से 70 लाख रुपये की लूट
Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया. मेघालय की राजधानी शिलांग में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से 66.40 ग्राम हेरोइन, 2 फोन, 14 सीरिंज समेत 5 पहचान पत्र बरामद किए गए हैं. मुंबई के बोरीवली में मौसी के घर रह रही 14 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके मामा और चचेरे भाई ने कथित तौर पर शारीरिक उत्पीड़न किया. पुलिस ने 4 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
Breaking News: तिरुवन्नामलाई में 4 एटीएम से 70 लाख रुपये की लूट
Live Updates
4:17 AM. 13 Feb 2310:47 PM. 12 Feb
तिरुवन्नामलाई में 4 एटीएम से 70 लाख रुपये की लूट
तिरुवन्नामलाई में एक गिरोह ने एक रात में 4 एटीएम से 70 लाख रुपये लूट लिए. लुटेरों ने एटीएम तोड़कर लूटपाट की. एटीएम व सीसीटीवी कैमरे जल गए. जांच के लिए अकेले तिरुवन्नामलाई में 5 और अन्य राज्यों के लिए 3 टीमें बनाई गईं. यह जानकारी आईजी नॉर्थ जोन डॉ एन कन्नन ने दी.
4:17 AM. 13 Feb 2310:47 PM. 12 Feb
हरियाणा में मेले में झूले से गिरकर दो बच्चों समेत तीन घायल
हरियाणा के रेवाड़ी में मेले में झूले से गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गये. पुलिस जांच में जुट गयी है.
4:17 AM. 13 Feb 2310:47 PM. 12 Feb
NIA ने AQIS मामले में आरोपी मोहम्मद आरिफ और हमराज वर्शीद शेख को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने AQIS मामले में आरोपी मोहम्मद आरिफ और हमराज वर्शीद शेख को भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें हिंसा और आतंकवाद के कृत्यों में शामिल होने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
4:17 AM. 13 Feb 2310:47 PM. 12 Feb
राजनाथ सिंह बोले- 2024 तक 25,000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करने का लक्ष्य
बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हम भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारा लक्ष्य वर्ष 2024 तक 25,000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करना है.
4:17 AM. 13 Feb 2310:47 PM. 12 Feb
अल्ताफ बुखारी ने कहा, जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय को बसने नहीं देंगे
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान पर कहा, जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों को बसने की अनुमति नहीं देंगे.
4:17 AM. 13 Feb 2310:47 PM. 12 Feb
असम में महसूस किये गये भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0
असम के नागांव में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि राहत की बात थी कि तीव्रता केवल 4.0 थी. जिससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आयी है. यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है.
मुख्य बातें
Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया. मेघालय की राजधानी शिलांग में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से 66.40 ग्राम हेरोइन, 2 फोन, 14 सीरिंज समेत 5 पहचान पत्र बरामद किए गए हैं. मुंबई के बोरीवली में मौसी के घर रह रही 14 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके मामा और चचेरे भाई ने कथित तौर पर शारीरिक उत्पीड़न किया. पुलिस ने 4 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.