Breaking News: पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने महिला हॉकी टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी

Breaking News: कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, पहले 30% महिलाएं बसों में सफर करती थीं, जो बीजेपी सरकार के दौरान घटकर 24% रह गई. 17 जून को अमित शाह ओडिशा का दौरा करेंगे, इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का 12 जून को होगा ट्रायल रन. देश और दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
3:21 AM. 12 Jun 23 9:51 PM. 11 Jun

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने महिला हॉकी टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय महिला हॉकी टीम को जूनियर एशिया कप 2023 का खिताब जीतने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, 2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को बधाई! टीम ने अपार दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है. उन्होंने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है. भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं. अमित शाह ने ट्वीट किया और लिखा, भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक क्षण! जूनियर महिला हॉकी टीम ने पहली बार जूनियर एशिया कप जीत कर इतिहास रचा है. इस अभूतपूर्व जीत पर पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.

3:21 AM. 12 Jun 23 9:51 PM. 11 Jun

हिमंत बिस्वा सरमा ने 36वें राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को नियुक्ति पत्र बांटा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में 36वें राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए.

3:21 AM. 12 Jun 23 9:51 PM. 11 Jun

भारत ने महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीता, दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया

भारत ने 2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीता, जापान में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया. हॉकी इंडिया ने घोषणा की कि महिला जूनियर एशिया कप 2023 का पहला खिताब जीतने पर खिलाड़ियों को दो-दो लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

3:21 AM. 12 Jun 23 9:51 PM. 11 Jun

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, कार और कंटेनर के बीच टक्कर में दो की मौत

महाराष्ट्र के जालना के पास चंदनजीरा में समृद्धि हाईवे पर एक कार और कंटेनर वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी मृतक व घायल एक ही परिवार के सदस्य थे. हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर वाहन के चालक को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया.

3:21 AM. 12 Jun 23 9:51 PM. 11 Jun

गुजरात में खेत में लगी आग ने सड़क पर खड़ी पांच गाड़ियां को लिया चपेट में, जलकर खाक

गुजरात के बोटाड में सारंगपुर मंदिर के पास सड़क किनारे स्थित एक खेत में आग लगने से खड़ी पांच कारें जलकर खाक हो गईं. मौके पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौजूद है.

3:21 AM. 12 Jun 23 9:51 PM. 11 Jun

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से मिले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

श्रीनगर में एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, मैंने आज श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा के साथ शिष्टाचार मुलाकात की. जम्मू-कश्मीर में बहुत विकास और परिवर्तन हुआ है. इसके साथ ही यूटी में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है. मैंने एलजी से अनुरोध किया है कि राज्य से आने वाले पर्यटकों के लिए जम्मू-कश्मीर में महाराष्ट्र सदन बनाने में हमारी मदद करें. इस दौरान शिंदे के बेटे और सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे भी एलजी से मुलाकात की.

मुख्य बातें

Breaking News: कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, पहले 30% महिलाएं बसों में सफर करती थीं, जो बीजेपी सरकार के दौरान घटकर 24% रह गई. 17 जून को अमित शाह ओडिशा का दौरा करेंगे, इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का 12 जून को होगा ट्रायल रन. देश और दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >