Breaking News: मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड, आरोपी बलराज गिल और रवि बंगा को पुलिस ने हिरासत में लिया

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
2:55 AM. 12 Jan 24 9:25 PM. 11 Jan

मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड, आरोपी बलराज गिल और रवि बंगा को पुलिस ने हिरासत में लिया

मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड मामले में आरोपी बलराज गिल और रवि बंगा को आज कोलकाता एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया. आरोपी अपनी कार पटियाला बस स्टैंड के पास छोड़कर लापता हो गए थे.

2:55 AM. 12 Jan 24 9:25 PM. 11 Jan

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अयोध्या राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण दिया. वीपी धनखड़ कहते हैं, मैं परिवार के साथ अयोध्या धाम आऊंगा और समय के बारे में आपको बता दूंगा.

2:55 AM. 12 Jan 24 9:25 PM. 11 Jan

तहरीक-ए-हुर्रियत पर कसा शिकंजा, केंद्र सरकार ने सख्ती बढ़ाने का दिया निर्देश

केंद्र सरकार ने आज निर्देश दिया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 7 और धारा 8 के तहत उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली सभी शक्तियों का प्रयोग तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू और कश्मीर के संबंध में राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा भी किया जाएगा. TeH को 31 दिसंबर, 2023 को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया गया था.

2:55 AM. 12 Jan 24 9:25 PM. 11 Jan

सीट शेयरिंग पर शुक्रवार को कांग्रेस और आप के बीच होगी बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है. अलग-अलग राज्यों को लेकर बैठक की जा रही है. शुक्रवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बैठक होगी.

2:55 AM. 12 Jan 24 9:25 PM. 11 Jan

4 साल के बेटे की हत्या की आरोपी सुचना सेठ की हुई मेडिकल जांच

अपने 4 साल के बेटे की हत्या की आरोपी सुचना सेठ को आज पुलिस नियमित मेडिकल जांच के लिए ले गई. बाद में उसे वापस गोवा के कैलंगुट पुलिस स्टेशन लाया गया.

2:55 AM. 12 Jan 24 9:25 PM. 11 Jan

दिल्ली, पंजाब सहित 32 स्थानेां पर एनआईए की छापेमारी, 4.60 लाख रुपये नकद और हथियार बरामद

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ में 32 स्थानों पर की गई छापेमारी की. एनआईए की टीम ने छापेमारी में दो पिस्तौल, दो मैगजीन और गोला-बारूद के साथ-साथ 4.60 लाख रुपये की नकदी के अलावा दस्तावेज भी जब्त किए.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >