Breaking News: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
12:02 AM. 2 Oct 23 12:02 AM. 2 Oct

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय से निकल गये हैं. बैठक में विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई.

12:02 AM. 2 Oct 23 12:02 AM. 2 Oct

जारी हो सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट

कई राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए आज यानी रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय में हो रही है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सीईसी के अन्य सदस्यों मौजूद हैं. इस बैठक से पहले नड्डा के आवास पर पार्टी की राजस्थान और छत्तीसगढ़ इकाई के कोर समूह की बैठक हुई. ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि पार्टी की ओर से राजस्थान के लिये प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है.

12:02 AM. 2 Oct 23 12:02 AM. 2 Oct

बैठक में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच गये हैं.

12:02 AM. 2 Oct 23 12:02 AM. 2 Oct

एआईसीसी का कोषाध्यक्ष बने अजय माकन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से अजय माकन को एआईसीसी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है.

12:02 AM. 2 Oct 23 12:02 AM. 2 Oct

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी. बैठक में  पीएम मोदी भी होंगे शामिल, इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई और बीजेपी नेता शामिल हो रहे है. बैठक में बीजेपी नेता राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच गये हैं. 

12:02 AM. 2 Oct 23 12:02 AM. 2 Oct

खड़ी बस में लगी आग

गुजरात के मोरबी एसटी बस स्टैंड के सर्विस स्टेशन पर एक बस में अचानक से आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है.

12:02 AM. 2 Oct 23 12:02 AM. 2 Oct

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन

दिल्ली में विभिन्न राज्यों, केंद्र सरकार के विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

12:02 AM. 2 Oct 23 12:02 AM. 2 Oct

तेलंगाना में गरजे पीएम मोदी

तेलंगाना के महबूबनगर में एक जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना बदलाव चाहता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्ट सरकार नहीं, बल्कि पारदर्शी और ईमानदार सरकार चाहती है.

4:02 PM. 1 Oct 23 4:02 PM. 1 Oct

राजस्थान बीजेपी कोर टीम की मीटिंग खत्म, देर शाम केंद्रीय समिति की होगी बैठक

राजस्थान बीजेपी कोर ग्रुप की मीटिंग खत्म हो गई है. बता दें कि इस बैठक में अमित शाह, वसुंधरा राजे समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे.

4:02 PM. 1 Oct 23 4:02 PM. 1 Oct

पीएम नरेंद्र मोदी ने अंकित बैयनपुरिया के साथ सफाई का वीडियो किया शेयर

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज, जब देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी ऐसा ही किया! केवल स्वच्छता से परे, हमने मिश्रण में फिटनेस और कल्याण को भी शामिल किया. यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है.”

4:02 PM. 1 Oct 23 4:02 PM. 1 Oct

भोपाल में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैन्डिंग, 6 जवान थे सवार

4:02 PM. 1 Oct 23 4:02 PM. 1 Oct

देशभर में मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा, कई दिग्गज अभियान में ले रहे हिस्सा

देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान मनाया जा रहा है. सुबह से ही कई राज्यों से तस्वीरें निकलकर सामने आ रही जिसमें कई राज्यों के नेता इस अभियान में शामिल होते नजर आ रहे है. बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा है कि बीजेपी स्वच्छता पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान मना रही है. देश भर में हमारे कई कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं. आज मैं अंबेडकर बस्ती में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने आया हूं और मैं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ यहां आकर मुझे खुशी हो रही है. मुझे यकीन है कि महात्मा गांधी के इस स्वच्छता अभियान को उसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.

8:35 AM. 1 Oct 23 8:35 AM. 1 Oct

पीएम मोदी ने मालदीव का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर मोहम्मद मुइज्जू को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर मोहम्मद मुइज्जू को बधाई दी है. आपको बता दें कि मालदीव में विपक्ष के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज ने 53 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करते हुए शनिवार को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया.

8:35 AM. 1 Oct 23 8:35 AM. 1 Oct

209 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

अक्टूबर महीने के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ा इजाफा किया है और इसके तहत 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 209 रुपये महंगा हो गया है.

8:35 AM. 1 Oct 23 8:35 AM. 1 Oct

भारत में अफगान दूतावास ने कामकाज बंद करने की घोषणा की

भारत में अफगानिस्तान के दूतावास ने मेजबान देश से सहयोग नहीं मिलने का दावा करते हुए शनिवार रात को घोषणा की कि वह एक अक्टूबर से यहां अपना कामकाज बंद कर रहा है. अफगान दूतावास ने एक बयान में कहा कि उसे इस फैसले की घोषणा करते हुए अफसोस हो रहा है. बयान के अनुसार, बड़े दुख और निराशा के साथ नयी दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास अपना कामकाज बंद करने के इस फैसले की घोषणा कर रहा है. दूतावास ने अपने बयान में मिशन को प्रभावी तरीके से नहीं चला पाने के कुछ कारक गिनाये हैं और कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय के ये ही प्रमुख कारण हैं. उसने आरोप लगाया कि उसे मेजबान देश से अहम सहयोग की कमी महसूस हो रही है जिसकी वजह से वह प्रभावी तरीके से अपना काम नहीं कर पा रहा. दूतावास ने अफगानिस्तान के हितों को पूरा करने में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने की भी बात कही है.

7:14 AM. 1 Oct 23 7:14 AM. 1 Oct

असम के धुबरी में भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.1 की तीव्रता

असम के धुबरी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 की मापी गई.

7:14 AM. 1 Oct 23 7:14 AM. 1 Oct

तवांग के हाई एल्टीट्यूड स्टेडियम से पहली तवांग मैराथन को हरी झंडी दिखाई गई

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तवांग के हाई एल्टीट्यूड स्टेडियम से पहली तवांग मैराथन को हरी झंडी दिखाई. इस अवसर पर रिजिजू ने कहा कि भारतीय सेना और अरुणाचल सरकार ने साथ आकर बहुत अच्छा काम किया है… तवांग मैराथन में भाग लेने के लिए इतने सारे प्रतिभागियों को तवांग आते देखकर खुशी हो रही है.

7:14 AM. 1 Oct 23 7:14 AM. 1 Oct

हम वास्तव में मानक बढ़ाते रहते हैं और नए डोमेन ढूंढते रहते हैं: एस जयशंकर

वाशिंगटन डीसी में ‘कलर्स ऑफ इंडिया’ कार्यक्रम में भारत-अमेरिका संबंधों पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि आज मेरे लिए इस संबंध पर कोई सीमा लगाना, इसे परिभाषित करना, यहां तक की अपेक्षाओं को बताना भी मुश्किल है…आज हर तरह से यह रिश्ता अपेक्षाओं से कहीं अधिक बढ़ गया है, यही वजह है कि आज हम इसे परिभाषित करने की कोशिश भी नहीं करते हैं. हम वास्तव में मानक बढ़ाते रहते हैं. हम नए डोमेन ढूंढते रहते हैं…आज भारत और अमेरिका एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां हम वास्तव में एक-दूसरे को बहुत ही वांछनीय और सहज साझेदार के रूप में देखते हैं… इसलिए इस रिश्ते की केमिस्ट्री और सहजता मुझे इस बारे में बहुत आशा देती है कि संभावनाएं कहां पर हैं.

7:14 AM. 1 Oct 23 7:14 AM. 1 Oct

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बारिश का पानी उतरना शुरू

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारी बारिश के बाद भरा पानी उतरने लगा है और शहर में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों के बेसमेंट से पानी निकालने लगे हैं. वहीं राजमार्गों, सड़कों और हवाई अड्डों पर आवाजाही शुरू हो गई है, जिन्हें शुक्रवार को भीषण बारिश के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >