Breaking News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बजट को बताया सकारात्मक

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
11:33 PM. 1 Feb 24 6:03 PM. 1 Feb

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बजट को बताया सकारात्मक

अंतरिम बजट पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘बजट सकारात्मक है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए.

11:33 PM. 1 Feb 24 6:03 PM. 1 Feb

निर्मला सीतारमण ने बजट को बताया, 10 वर्षों का श्वेत पत्र

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, (2004-2014) के 10 वर्षों की तुलना में पिछले 10 वर्षों का आर्थिक प्रदर्शन एक श्वेत पत्र की तरह है…सरकार को जीडीपी के अपने अनुकरणीय ट्रैक रिकॉर्ड यानी शासन, विकास और प्रदर्शन के आधार पर लोगों का विश्वास और आशीर्वाद मिला है.

11:33 PM. 1 Feb 24 6:03 PM. 1 Feb

पुष्कर सिंह धामी ने अंतरिम बजट को नए भारत की तस्वीर बताया

अंतरिम बजट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में जो बजट आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वो नए भारत की तस्वीर है. 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प रखा गया है उस संकल्प की सिद्धि के लिए इस बजट में साफ दिख रहा है. अनेकों ऐसे काम जो सीधे-सीधे समाज के अंतिम छोर में खड़े हुए लोगों को आगे लाने का काम किया गया है. इस बजट से अनेक योजनाओं से सभी लोग प्रभावित होने वाले हैं.

7:40 PM. 1 Feb 24 2:10 PM. 1 Feb

समावेशी और इनोवेटिव बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट को लेकर कहा है कि आज का यह बजट अंतरिम बजट तो है ही लेकिन यह समावेशी और इनोवेटिव भी है. यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा. यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है.

7:40 PM. 1 Feb 24 2:10 PM. 1 Feb

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

धन शोधन मामले में गिरफ्तार किए गए झामुमो नेता हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी शुक्रवार को सुनवाई करेगा. जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. हेमंत सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जेएमएम नेता हेमंत सोरेन अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में दायर याचिका वापस लेंगे.

4:06 PM. 1 Feb 24 10:36 AM. 1 Feb

पेटीएम के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट

पेटीएम के शेयर में बृहस्पतिवार को 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का बुधवार को निर्देश दिया था. इसके बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आई.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >