Breaking News: हरीश रावत ने बिल को बताया दिल्ली की जनता का अपमान

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
10:59 PM. 1 Aug 23 10:59 PM. 1 Aug

हरीश रावत ने बिल को बताया दिल्ली की जनता का अपमान

दिल्ली अध्यादेश बिल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा, ये बिल दिल्ली की जनता का अपमान है. I.N.D.I.A. और कांग्रेस ने इसका विरोध करने और इसे हराने का फैसला किया है. कुछ लोग कुछ बातों पर असहमत हो सकते हैं लेकिन अंततः पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा वही अंतिम निर्णय होगा. ये फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है. केंद्र का यह कदम संघीय ढांचे को कमजोर करता है…आप फैसले को रद्द करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि आपको न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है.

10:59 PM. 1 Aug 23 10:59 PM. 1 Aug

I-N-D-I-A गठबंधन के नेता कल सुबह 10 बजे करेंगे बैठक

सदन के पटल की रणनीति पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दलों के I-N-D-I-A गठबंधन के नेता कल सुबह 10 बजे संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में बैठक करेंगे.

10:59 PM. 1 Aug 23 10:59 PM. 1 Aug

दिल्ली में डेंगू का खतरा, केजरीवाल सरकार ने तैयारियों का लिया जायजा

दिल्ली में डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है. इसको लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार ने तैयारियों का जायजा लिया. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया, दिल्ली कैंट, एनडीएमसी, एमसीडी, दिल्ली सरकार और एम्स के नोडल अधिकारी से हमने डेंगू के लिए उनकी तैयारियों के बारे में पूछा. हमने उन्हें निर्देश दिया है कि जो 5% बेड कोविड के लिए आरक्षित थे, वे अब डेंगू के लिए आरक्षित किए जाएंगे. हमारे पास एक पोर्टल है और जिस तरह से हर रोज कोविड के मामले सामने आते थे, डेंगू के मामले भी सामने आएंगे. हमने उनसे परीक्षण के परिणाम आने में लगने वाले समय को कम करने के लिए कहा.

10:59 PM. 1 Aug 23 10:59 PM. 1 Aug

एनजीओ टेरर फंडिंग मामले में एनआई की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी

एनजीओ टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के 4 जिलों के सात स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. एनआईए ने बताया, आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने के लिए धन जुटाने से संबंधित मामले में गैर सरकारी संगठन जम्मू कश्मीर कोएलिशन ऑफ सिविल सोसाइटीज (जेकेसीसीएस) से जुड़े ट्रस्टों और व्यक्तियों के परिसरों पर, श्रीनगर, बडगाम, कुपवाड़ा और पुलवामा जिलों में सात स्थानों पर व्यापक छापेमारी की गई. एनजीओ कार्यक्रम समन्वयक खुर्रम परवेज और उनके सहयोगी इरफान मेहराज से जुड़े स्थानों पर भी छापे मारे गए.

10:59 PM. 1 Aug 23 10:59 PM. 1 Aug

कांग्रेस ने विजय वडेट्टीवार को महाराष्ट्र में विपक्ष का नेता बनाया

कांग्रेस ने विजय वडेट्टीवार को महाराष्ट्र में विपक्ष का नेता नामित किया है. कांग्रेस नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात कर पत्र सौंपा.

10:59 PM. 1 Aug 23 10:59 PM. 1 Aug

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को दिल्ली बीजेपी ने प्रदेश मंत्री बनाया

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की दिवंगत दिग्गज नेत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को पार्टी ने दिल्ली का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है.

10:59 PM. 1 Aug 23 10:59 PM. 1 Aug

गुरुग्राम में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

उपायुक्त, गुरुग्राम निशांत यादव ने गुरुग्राम झड़प को लेकर बताया, फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, सोहना हमारा मुख्य फोकस क्षेत्र था, वहां शांति समिति की बैठक हुई है, सामान्य स्थिति बहाल हो गई है और बाजार खुल गए हैं. हमने आज फ्लैग मार्च भी किया है. गुरुग्राम के सेक्टर 57 की मस्जिद में एक की मौत हुई है और सोहना में 5 वाहनों को आग लगाई गई और 2-3 दुकानों को नुकसान पहुंचा है..रिपोर्ट बनाकर सरकार के पास भेजी जा रही है और सरकार की तरफ से मुआवजे की भी घोषणा की गई है.

10:59 PM. 1 Aug 23 10:59 PM. 1 Aug

मणिपुर मामले को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे I-N-D-I-A के विपक्षी सांसद

मणिपुर का दौरा करने वाले 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्लोर लीडर्स बुधवार को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. नेता उनके सामने मणिपुर मुद्दा, हरियाणा मुद्दा और संसद की कार्यप्रणाली उठाएंगे.

10:59 PM. 1 Aug 23 10:59 PM. 1 Aug

मणिपुर मामले पर हंगामा जारी, लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार हंगामा कर रही हैं. इसको देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

10:59 PM. 1 Aug 23 10:59 PM. 1 Aug

1984 सिख विरोधी दंगा मामला, जगदीश टाइटलर ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की

1984 सिख विरोधी दंगा मामला में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. कोर्ट ने मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पिछले हफ्ते सिख विरोधी दंगों से संबंधित एक मामले में उनके खिलाफ दायर सीबीआई के आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ समन जारी किया था.

3:04 PM. 1 Aug 23 3:04 PM. 1 Aug

जयपुर में बीजेपी का जोरदार विरोध-प्रदर्शन

जयपुर- सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, चरमराती कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

3:04 PM. 1 Aug 23 3:04 PM. 1 Aug

सदन को दिल्ली राज्य के संबंध में कोई भी कानून पारित करने की शक्ति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जीएनसीटी (संशोधन) विधेयक 2023 पर बोलते हुए कहा कि संविधान ने सदन को दिल्ली राज्य के संबंध में कोई भी कानून पारित करने की शक्ति दी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि संसद इस संबंध में कोई भी कानून ला सकती है. सभी आपत्तियां राजनीतिक हैं. इधर जिस समय अमित शाह बिल पेश कर रहे थे उस दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन में जमकर हंगामा किया. नारे लगाये, और दिल्ली सेवा बिल का विरोध किया.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पेश

लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पेश हो गया है जिसपर चर्चा बुधवार को होगी.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

बीजद दिल्ली सेवा अध्यादेश संबंधी विधेयक का समर्थन करेगा

पार्टी के राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा ने कहा ने कहा कि बीजद दिल्ली सेवा अध्यादेश संबंधी विधेयक का समर्थन करेगा और विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करेगा.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

बजरंग दल शिविर आयोजकों पर हथियार प्रशिक्षण देने का मामला दर्ज

असम पुलिस ने दरांग जिले के एक स्कूल में हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के आरोप में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मंगलदाई पुलिस थाने में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए/34 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के प्रतिकूल कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से मिली धनराशि नमामि गंगे परियोजना के लिए समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से मिली धनराशि नमामि गंगे परियोजना के लिए समर्पित करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकमान्य तिलक स्वतंत्र प्रेस की महत्ता को समझते थे.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में एनसीपी नेता शरद पवार के साथ मंच साझा किया. प्रधानमंत्री मोदी को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

सम्मान मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात, महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि लोकमान्य तिलक स्वतंत्रता के तिलक हैं. ये सम्मान मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

अविश्वास प्रस्ताव पर दस अगस्त को जवाब देंगे पीएम मोदी

अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में आठ से दस अगस्त तक चर्चा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस अगस्त को जवाब देंगे.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

सीएम खट्टर ने बुलाई बैठक

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दोपहर एक बजे सीएम आवास पर नूंह के हालात को लेकर गृह मंत्री अनिल विज के साथ बैठक करेंगे. बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई को लाया गया भारत

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अजरबैजान के बाकू से भारत प्रत्यर्पित किया.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

पीएम मोदी पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर में पूजा-अर्चना की

महाराष्ट्र के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैं. उन्होंने पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो सामने आया है.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. राज्यसभा में मणिपुर के मुद्दे पर मंगलवार को भी पिछले कुछ दिनों की तरह गतिरोध बरकरार रहा और विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने एकनाथ शिंदे समूह को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार किया.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

मणिपुर वायरल वीडियो मामले में दो पीड़ित महिलाओं के बयान की रिकॉर्डिंग पर लगी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि वह मणिपुर वायरल वीडियो मामले में दो पीड़ित महिलाओं के बयान की रिकॉर्डिंग आज दोपहर 2 बजे तक रोक दे. मुख्य मामले की सुनवाई तक इसे रोका जाए. सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह आज की सुनवाई के नतीजे का इंतजार करने के संबंध में सीबीआई को बताएं.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. मणिपुर हिंसा को लेकर आज भी संसद में गतिरोध की स्थिति है.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

गृह मंत्रालय ने इस बिल को अच्छे तरीके से तैयार किया

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग ऐसे बयान देते रहते हैं. हम संविधान के दायरे का पालन करते हुए काम करते हैं. गृह मंत्रालय ने इस बिल को अच्छे तरीके से तैयार किया है. पिछले 2 चुनाव से पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का समर्थन किया है और लोग आने वाले चुनाव में भी भाजपा का समर्थन करने वाले हैं…अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को समझना चाहिए कि यह भी एक चुनी हुई सरकार है.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

दिल्ली अध्यादेश बिल लोकसभा में पेश किया जाएगा

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि दिल्ली अध्यादेश बिल लोकसभा में पेश किया जाएगा और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

एनसीटी दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक को लेकर शिवसेना ने क्या कहा

आज लोकसभा में पेश किए जाने वाले एनसीटी दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हम सभी इसका विरोध करेंगे क्योंकि आज यह दिल्ली में हो रहा है, कल यह आंध्र प्रदेश, तेलंगाना या ओडिशा में हो सकता है. यह असंवैधानिक, अनैतिक, अलोकतांत्रिक अध्यादेश है. इसका सभी को विरोध करना चाहिए.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

प्रधानमंत्री मोदी I.N.D.I.A गठबंधन से डरे हुए हैं

NDA सांसदों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान से ये साबित हो गया है कि वो I.N.D.I.A गठबंधन से डरे हुए हैं.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

सीतलवाड़ ने 2002 दंगा मामलों में प्राथमिकी रद्द कराने के लिए गुजरात हाई कोर्ट का रुख किया

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने 2002 के दंगा मामलों में कथित तौर पर झूठे साक्ष्य गढ़ने को लेकर अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कराने का अनुरोध करते हुए गुजरात हाई कोर्ट का रुख किया है. हाल ही में एक सत्र अदालत ने इस मामले में सीतलवाड़ को आरोपमुक्त करने का आग्रह करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी जबकि गुजरात हाई कोर्ट द्वारा राहत देने से इनकार किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में सीतलवाड़ को जमानत दे दी थी.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी

ठाणे के शाहपुर में गर्डर मशीन गिरने की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. यहां स्विट्जरलैंड की एक कंपनी काम कर रही थी. इसकी गहन जांच के निर्देश दिये गये हैं. NDRF की टीम मौके पर पहुंच गयी है और बचाव कार्य के निर्देश दिये हैं. हमारे संबंधित विभाग के अधिकारी और मंत्री भी मौके पर मौजूद हैं.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, भूरिया करेंगे अध्यक्षता

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अपनी प्रदेश इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया करेंगे.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

महाराष्ट्र हादसे में अब तक कुल 17 शव बरामद

महाराष्ट्र हादसे में अब तक कुल 17 शव बरामद किये जा चुके हैं. बचाव एवं खोज अभियान अभी भी जारी है. एनडीआरएफ की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला, चंद्रमा की ओर बढ़ा : इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 को कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया ‘ट्रांसलूनर इंजेक्शन’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि चंद्रयान-3 ने पृथ्वी के आसपास अपनी कक्षाओं का चक्कर पूरा कर लिया है और अब वह चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियों की डिमांड हरियाणा सरकार ने की

हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र से मदद मांगी है और एक हफ्ते के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियों की डिमांड की हैं. इन्हें जिले के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा जहां हिंसा और बढ़ने के आसार हैं.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम हुए कम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिये हैं. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 99.75 रुपये कम हो गये हैं. 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,680 रुपये हो गयी है.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर मारे गये

तांबरम पुलिस (तमिलनाडु) ने बताया कि चेन्नई के बाहरी इलाके गुडुवनचेरी में पुलिस अधिकारियों पर दरांती से हमला करने के बाद आज सुबह लगभग 3:30 बजे मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर मारे गये.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर बढ़ा

केंद्र सरकार ने आज से घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर बढ़ा दिया है. कच्चे पेट्रोलियम पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) 1600 रुपए प्रति टन से बढ़कर 4,250 रुपए प्रति टन हो गया. डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) शून्य/लीटर से बढ़कर 1 रुपए/लीटर हो जाएगा.

2:22 PM. 1 Aug 23 2:22 PM. 1 Aug

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पुणे दौरे पर जाएंगे. पीएम को आज लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वह मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

6:58 AM. 1 Aug 23 6:58 AM. 1 Aug

पुल निर्माण के वक्त गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे से बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 की मौत हो गयी है. हादसे में तीन लोग घायल हो गये हैं. शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण चल रहा है. पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिरी और हादसा हो गया.

6:58 AM. 1 Aug 23 6:58 AM. 1 Aug

दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 आज लोकसभा में किया जाएगा पेश

दिल्ली सेवा विधेयक मंगलवार को यानी आज लोकसभा में पेश किया जाएगा. गृह मंत्री अमित शाह इस विधेयक को लोकसभा में पेश करेंगे. इसको लेकर इसे सूचीबद्ध कर लिया गया है. इधर विधेयक पर संसद में सरकार को कड़ी चुनौती देने के लिए विपक्ष ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >