Breaking News: पश्चिम बंगाल में एक कार से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद, दो गिरफ्तार
एएफपी समाचार एजेंसी के अनुसार, तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 19,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत ‘अदाणी समूह द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी’ का मुद्दा उठाने के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया है.
Breaking News: पश्चिम बंगाल में एक कार से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद, दो गिरफ्तार
Live Updates
4:15 AM. 10 Feb 2310:45 PM. 9 Feb
पश्चिम बंगाल में एक कार से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद, दो गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने बताया, गरियाहाट में एक कार से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गयी है. कार के चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
4:15 AM. 10 Feb 2310:45 PM. 9 Feb
तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 19,300 से अधिक हुई
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंपों के कारण मरने वालों की संख्या 19,300 से अधिक हुई.
4:15 AM. 10 Feb 2310:45 PM. 9 Feb
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के सभापति धनखड़ को लिखा पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष और आरएस एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि सरकार की नीतियों और फैसलों की किसी भी आलोचना और उनके नतीजों को सदन के किसी एक सदस्य के खिलाफ आरोप नहीं माना जा सकता है.
4:15 AM. 10 Feb 2310:45 PM. 9 Feb
राजस्थान के बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में तीन की मौत
राजस्थान के बांसवाड़ा सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हुई. हादसे के समय कार सवार एक शादी समारोह में जा रहे थे.
4:15 AM. 10 Feb 2310:45 PM. 9 Feb
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2023 पर शुक्रवार को लोकसभा में देंगी जवाब
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के Union Budget 2023 पर शुक्रवार शाम 6 बजे लोकसभा में जवाब देने की उम्मीद है.
4:15 AM. 10 Feb 2310:45 PM. 9 Feb
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पेश करने से पहले बजट को दिया अंतिम रूप
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और राज्य के वित्त सचिव ने विधानसभा में पेश करने से पहले राज्य के बजट को अंतिम रूप दिया.
मुख्य बातें
एएफपी समाचार एजेंसी के अनुसार, तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 19,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत ‘अदाणी समूह द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी’ का मुद्दा उठाने के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया है.
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.