Breaking News: जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले कुतुब मीनार को लेजर शो से रोशन किया गया

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
11:07 PM. 6 Sept 23 11:07 PM. 6 Sept

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आ रहे नेताओं का राजेंद्र कलकल ने बनाया कार्टून

एसीपी राजेंद्र कलकल ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में पहुंचने वाले जी20 नेताओं का कार्टून बनाया है. उन्होंने कहा, मुझे बचपन से कार्टून बनाने का शौक है. यह एक अच्छा मौका था जब जी20 शिखर सम्मेलन में इतने सारे मेहमान आ रहे हैं. मैंने नेताओं के कार्टून बनाए. लोगों को कार्टून देखने में मजा आता है क्योंकि चेहरे थोड़े छोटे होते हैं.

11:07 PM. 6 Sept 23 11:07 PM. 6 Sept

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले कुतुब मीनार को लेजर शो से रोशन किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में 9-10 सितंबर को आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले कुतुब मीनार को लेजर शो से रोशन किया गया.

11:07 PM. 6 Sept 23 11:07 PM. 6 Sept

पीएम नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री मोदी 7 सितंबर को जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

11:07 PM. 6 Sept 23 11:07 PM. 6 Sept

ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की ओर से जोरदार तैयारी चल रही है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर ने श्योपुर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली.

11:07 PM. 6 Sept 23 11:07 PM. 6 Sept

G20 शिखर सम्मेलन पर G20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने तैयारियों पर दी अहम जानकारी

G20 शिखर सम्मेलन पर G20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, शिखर सम्मेलन में तीन व्यापक सत्र होंगे और बहुत सारी गतिविधियां ‘भारत मंडपम’ में ही होंगी. इसका समापन 10 सितंबर की दोपहर को होगा और यह एक ऐसा कार्यक्रम है जहां नेताओं को वैश्विक महत्व के मामलों पर चर्चा करने, बातचीत करने और निर्णय लेने का अवसर मिलता है और मुझे लगता है कि इस अभूतपूर्व कार्यक्रम की मेजबानी करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है.

11:07 PM. 6 Sept 23 11:07 PM. 6 Sept

खरगे ने राजस्थान चुनाव के लिए समितियों के गठन को मंजूरी दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए निम्नलिखित समितियों के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया. गोविंद राम मेघवाल को अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

11:07 PM. 6 Sept 23 11:07 PM. 6 Sept

मोदी कैबिनेट ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग की योजना को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, कैबिनेट की बैठक में आज बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग की योजना की स्वीकृति की गई है. इस पर करीब 3760 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

1:25 PM. 6 Sept 23 1:25 PM. 6 Sept

गणेश चतुर्थी के मौके पर नए संसद भवन में शुरू होगा विशेष सत्र

संसद का विशेष सत्र नए संसद भवन में होगा. जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 18 से 22 सितंबर तक सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी. लेकिन इस सत्र की कार्यवाही 18 सितंबर को पुराने भवन में चलेगी. 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर कार्यवाही नए भवन में चलेगी.

1:25 PM. 6 Sept 23 1:25 PM. 6 Sept

एक देश, एक चुनाव को लेकर समिति की पहली बैठक आज

एक देश, एक चुनाव को लेकर समिति की पहली बैठक आज होने वाली है. बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पर यह बैठक दोपहर 3 बजे से होगी.

1:25 PM. 6 Sept 23 1:25 PM. 6 Sept

दिल्ली के संगम विहार में पुतले बनाने वाले कारखाने में आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में पुतले बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गई. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अग्निश्मन अधिकारियों के अनुसार, कारखाने में आग लगने की सूचना मंगलवार रात नौ बजकर पांच मिनट पर प्राप्त हुई, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि आग पर रात 10 बजे तक काबू पा लिया गया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, ”कारखाने में पुतले बनाने का काम होता है. उसके बगल में बिजली का एक खंभा है. शॉर्ट सर्किट के कारण कारखाने में आग लगी और वहां बड़े पैमाने पर ज्वलनशील पदार्थ होने से यह तेजी से फैल गई. आग में फंसे श्रमिकों को रस्सी की मदद से बाहर निकाला गया.”

1:25 PM. 6 Sept 23 1:25 PM. 6 Sept

पीएम मोदी आज जाएंगे इंडोनेशिया, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 20वें ASEAN-India Summit और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे. पीएम मोदी बुधवार शाम को इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे और अगले दिन देर शाम नई दिल्ली लौटेंगे. प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर जकार्ता में होंगे. आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) दोनों 7 सितंबर (गुरुवार) को होंगे. आसियान के वर्तमान अध्यक्ष इंडोनेशिया ने मोदी की शीघ्र वापसी की सुविधा के लिए दोनों शिखर सम्मेलनों के कार्यक्रम में समायोजन किया.

7:18 AM. 6 Sept 23 7:18 AM. 6 Sept

यूरोप यात्रा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, प्रवासी भारतीयों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप यात्रा के लिए रवाना हो गए है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी वहां वकील, छात्रों और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे और बातचीत करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >