Breaking News Live: उज्जैन में ‘श्री महाकाल महालोक’ के दूसरे चरण के कार्य का हुआ उद्घाटन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

Live Updates
3:53 AM. 6 Oct 23 10:23 PM. 5 Oct

उज्जैन में ‘श्री महाकाल महालोक’ के दूसरे चरण के कार्य का हुआ उद्घाटन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में ‘श्री महाकाल महालोक’ के दूसरे चरण के कार्य का उद्घाटन किया.

3:53 AM. 6 Oct 23 10:23 PM. 5 Oct

ED ने कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी को तलब किया

एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि ED ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी को तलब किया है.

3:53 AM. 6 Oct 23 10:23 PM. 5 Oct

दिग्गज माकपा नेता अनाथलावाट्टोम आनंदन का निधन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अनाथलावाट्टोम आनंदन का गुरुवार को तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके सहयोगियों ने यह जानकारी दी. आनंदन ने राज्य में पार्टी के लिए श्रमिक संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी. सहयोगियों ने बताया कि वह 86 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी एवं दो बच्चे हैं.

3:53 AM. 6 Oct 23 10:23 PM. 5 Oct

दिल्ली की अदालत ने ‘आप’ नेता संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेजा

दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को यहां की एक अदालत ने गुरुवार को पांच दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया. धनशोधन रोधी एजेंसी ने सिंह से पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था.

3:53 AM. 6 Oct 23 10:23 PM. 5 Oct

आतंकवाद रोधी सभी एजेंसियों को कठोर रुख अपनाना चाहिए , बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आंतकवाद रोधी बैठक में कहा कि हमे न केवल आतंकवाद का खत्मा करना है बल्कि इसके पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को भी नष्ट करना है. आतंकवाद रोधी सभी एजेंसियों को कठोर रुख अपनाना चाहिए ताकि कोई नया आंतकवादी संगठन नहीं बन सके. आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में वैश्विक से लेकर जमीनी स्तर तक सहयोग तथा देश के भीतर विभिन्न राज्यों की भागीदारी की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मोदी ने क्रिप्टो, हवाला, आतंकवाद वित्तपोषण से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए कड़ा रुख अपनाया है जिसके बहुत अच्छे नतीजे आए हैं लेकिन बहुत कुछ किया जाना है.

3:53 AM. 6 Oct 23 10:23 PM. 5 Oct

विदेश मंत्रालय ने कहा-हमने भारत में कनाडा की राजनयिक उपस्थिति में समानता की मांग की

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हमने भारत में कनाडा की राजनयिक उपस्थिति में समानता की मांग की, इस संबंध में चर्चा जारी है. भारत द्वारा कनाडा से अपने राजनयिकों की संख्या सीमित करने को कहने पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारा ध्यान कनाडा की राजनयिक उपस्थिति में समानता सुनिश्चित करने पर है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >