Breaking News Live: विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

Live Updates
10:13 PM. 10 Oct 23 10:13 PM. 10 Oct

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अगले महीने होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

10:13 PM. 10 Oct 23 10:13 PM. 10 Oct

राजस्थान प्रश्न पत्र लीक मामले में ईडी ने एक और आरोपी गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान में कथित भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले से संबंधित धनशोधन की जांच के सिलसिले में एक और गिरफ्तारी की है. निदेशालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने एक बयान में बताया कि भूपेन्द्र सारण नाम के व्यक्ति को सोमवार को हिरासत में लिया गया था और जयपुर स्थित धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को उसे तीन दिन के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया.

10:13 PM. 10 Oct 23 10:13 PM. 10 Oct

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को वैष्णो देवी मंदिर जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से जम्मू-कश्मीर का दो दिवसीय दौरा करेंगी, कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को वैष्णो देवी मंदिर जाएंगी, वहां पुन: र्निर्मित पार्वती भवन और स्काईवॉक (एक तरह का पुल) का उद्घाटन करेंगी.

10:13 PM. 10 Oct 23 10:13 PM. 10 Oct

कविता को जेल जाने से बचाना है, तेलंगाना में अमित शाह का कटाक्ष

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में कहा कि भारत की विदेश नीति अस्पष्टताओं से भरी हुई थी. विदेश नीति और सुरक्षा नीति के बीच कन्फ्यूजन चलता था, पीएम मोदी ने विदेश नीति को स्पष्ट कर दिया कि हम दुनिया भर के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं लेकिन भारत की सीमा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिद्धांतों के आधार पर चलती है. मैं कहता हूं कि KCR अपने पार्टी के सिद्धांतों की घोषणा करें… इनकी कोई नीति नहीं है, कविता को जेल जाने से बचाना और KTR को मुख्यमंत्री बनाना इसके अलावा इनका कोई लक्ष्य नहीं है. ये परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का भला नहीं करती.

10:13 PM. 10 Oct 23 10:13 PM. 10 Oct

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के निधन की खबर गलत

नोबेल पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के निधन की खबर आई जिसके बाद उनकी बेटी की प्रतिक्रिया सामने आई. अमर्त्य सेन की बेटी नंदना देब ने खबर का खंडन किया.

10:13 PM. 10 Oct 23 10:13 PM. 10 Oct

राहुल गांधी भ्रम में जी रहे हैं, BRS एसएलसी के. कविता ने कहा

तेलंगाना में BRS एसएलसी के. कविता ने कहा कि राहुल गांधी भ्रम में जी रहे हैं, कल एक प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी दावा किया कि वे तेलंगाना की सत्ता में वापस आ रहे हैं. लोग आपको केवल तब आशीर्वाद देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आप सत्ता में आएं जब आप उनके लिए काम करेंगे, KCR के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है.

10:13 PM. 10 Oct 23 10:13 PM. 10 Oct

संजय सिंह को 13 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया

दिल्ली आबकारी मामले में अदालत ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की ईडी हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी है.

10:13 PM. 10 Oct 23 10:13 PM. 10 Oct

AAP सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा से निलंबन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा से अपने निलंबन को चुनौती देते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. आपको बता दें कि 34 वर्षीय विधायक को विशेषाधिकार हनन की शिकायत पर मानसून सत्र के दौरान राज्य सभा से निलंबित कर दिया गया था.

10:13 PM. 10 Oct 23 10:13 PM. 10 Oct

अदालत में पेशी के दौरान मीडिया से बात करने से सुरक्षा समस्या पैदा होती है

प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया. ‘आप’ नेता संजय सिंह ने आबकारी घोटाला मामले में अदालत में पेश किए जाने के दौरान मीडिया से कहा कि ईमानदार लोग हमारे साथ हैं, बेईमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं. दिल्ली की अदालत ने संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया को साक्षात्कार न देने का निर्देश दिया, प्रेस से उनसे सवाल न पूछने को कहा है. अदालत ने ‘आप’ नेता संजय सिंह से कहा कि अदालत में पेशी के दौरान मीडिया से बात करने से सुरक्षा समस्या पैदा होती है.

2:25 PM. 10 Oct 23 2:25 PM. 10 Oct

बीजेपी पर राहुल गांधी का हमला

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक सार्वजनिक रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीजेपी पर जमकर हमला किया है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की प्रयोगशाला में मृतकों का इलाज किया जाता है और उनके पैसे चुराए जाते हैं. यह भारत में कहीं और नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में होता है.

2:25 PM. 10 Oct 23 2:25 PM. 10 Oct

सरकारी बंगला आवंटन मामला

सरकारी बंगला आवंटन मामला में आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने अंतरिम आदेश रद्द करने के निचली अदालत के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है.

2:25 PM. 10 Oct 23 2:25 PM. 10 Oct

पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत

तमिलनाडु के अरियालुर पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में कुल 11 लोगों की मौत हो गई है. 12 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस ने पटाखा गोदाम के मालिक और प्रबंधक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

2:25 PM. 10 Oct 23 2:25 PM. 10 Oct

इजराइल का भयंकर हमला

हमास के जंग के दौरान इजराइल ने एक बार फिर गाजा पर भीषण हमला किया है. इजराइल के हमले में गाजा को भयंकर क्षति हुई है. कई इमारतें खंडहर में तब्दील हो गई है.

2:25 PM. 10 Oct 23 2:25 PM. 10 Oct

दो आतंकी ढेर

शोपियां एनकाउंटर में दो आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. वहीं सुरक्षाबल पूरे इलाके की तलाशी अभियान चला रहे हैं.

2:25 PM. 10 Oct 23 2:25 PM. 10 Oct

इजराइल मलसे पर आज बड़ी बैठक

द व्हाइट हाउस की तरफ से बयान आया है कि आज फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन, जर्मनी के चांसलर स्कोल्ज, इटली के प्रधान मंत्री मेलोनी, यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री सुनक, और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बिडेन इजराइल राज्य के प्रति अपना दृढ़ और एकजुट समर्थन व्यक्त करते हैं, और हमारे हमास और उसके आतंकवादी कृत्यों की स्पष्ट निंदा करते हैं. हम स्पष्ट करते हैं कि हमास की आतंकवादी कार्रवाइयों का कोई औचित्य नहीं है, कोई वैधता नहीं है और इसकी सार्वभौमिक रूप से निंदा की जानी चाहिए. अमेरिका ने कहा है कि आतंकवाद का कभी कोई औचित्य नहीं होता. हाल के दिनों में, दुनिया ने भयावह रूप से देखा है कि हमास के आतंकवादियों ने परिवारों का उनके घरों में नरसंहार किया, एक संगीत समारोह का आनंद ले रहे 200 से अधिक युवाओं की हत्या कर दी, और बुजुर्ग महिलाओं, बच्चों और पूरे परिवारों का अपहरण कर लिया, जिन्हें अब बंधक बनाया जा रहा है.

2:25 PM. 10 Oct 23 2:25 PM. 10 Oct

कर्नाटक के विजयनगर में बड़ा हादसा

कर्नाटक के विजयनगर से बड़े हादसे की खबर है. होसपेट के पास एक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना दो खनन टिपर लॉरियों और एक क्रूजर के बीच हुई. क्रूजर में 13 लोग सवार थे और घायलों की हालत गंभीर है. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है:

2:25 PM. 10 Oct 23 2:25 PM. 10 Oct

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ईडी की रेड

दिल्ली में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है. इससे पहले ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास समेत अन्य परिसरों पर रेड किया था.

2:25 PM. 10 Oct 23 2:25 PM. 10 Oct

जिन्हें टिकट नहीं मिला पार्टी उनसे कर रही बातचीत- जोशी

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा और बीजेपी उम्मीदवारों की सूची पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, वे दुखी हैं लेकिन पार्टी उनसे बातचीत कर रही है. वहीं, कांग्रेस की जातिगत जनगणना को लेकर उन्होंने कहा कि दस साल हो गए अब वे विपक्ष में हैं, इसलिए उन्हें यह सब याद आ रहा है.

7:14 AM. 10 Oct 23 7:14 AM. 10 Oct

गाजा पट्टी पर इजराइल का हमला जारी

हमास के खिलाफ इजराइल का हमला लगातार जारी है. गाजा पट्टी पर इजराइली रॉकेट और लड़ाकू विमान लगातार हमला कर रहे हैं. इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के अप्रत्याशित हमले के जवाब में गाजा पट्टी पर इजराइल का भीषण हमला अभी तो शुरू हुआ है. नेतन्याहू ने राष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में यह बात कही है. बता दें, इजराइल का गाजा पर हमला तीसरे दिन भी जारी रहा. नेतन्याहू ने कहा है कि हमने हमास पर हमला करना अभी तो शुरू ही किया है. हम आने वाले दिनों में अपने दुश्मनों के साथ जो करेंगे, उसकी गूंज कई पीढ़ियों तक सुनाई देगी.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >