सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी, चाहने वालों ने एक सुर में कहा- ‘नो सर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने की खबर जैसे ही फैली, उनके फैंस की चिंता बढ़ गयी. नरेंद्र मोदी के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने की खबर जैसे ही फैली, उनके फैंस की चिंता बढ़ गयी. नरेंद्र मोदी के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. पीएम मोदी के ट्वीट आने के कुछ ही देर के अंदर इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बहुत से लोगों ने उनसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं छोड़ने का अनुरोध किया और इस दौरान माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ‘नो सर’ ट्रेंड कर रहा था.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने की सोच रहा हूं. इस बारे में जानकारी साझा करता रहूंगा.

करीब एक घंटे में उनका ट्वीट 26,000 बार रीट्वीट किया गया और इस दौरान लगभर हर सेकेंड लोग इस पर कमेंट कर रहे थे. कुछ ही मिनटों में ट्विटर पर ‘नो सर’ ट्रेंड करने लगा और लोग प्रधानमंत्री के इस विचार पर कहीं चौंकते तो कहीं भ्रम में दिखे.

इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बहुत से लोगों ने उनसे सोशल मीडिया नहीं छोड़ने का अनुरोध किया. एक व्यक्ति ने ट्वीट किया- मोदी जी पूरी दुनिया में लोग आपसे प्यार करते हैं. अगर आप चाहते हैं तो सोशल मीडिया से कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले लीजिए लेकिन नो सर, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आपको सोशल मीडिया नहीं छोड़ना चाहिए.

एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया- मैं नरेंद्र मोदी का प्रशंसक हूं. अगर मोदी जी छोड़ते हैं तो मैं भी इसे छोड़ दूंगा. कुछ लोगों ने तो बाकायदा यह जानना चाहा कि वह सोशल मीडिया छोड़ने का मन क्यों बना रहे हैं. एक ने ट्वीट किया,‘‘ नो सर…. हम जानते हैं कि आप सोशल मीडिया के दुरुपयोग से निराश हैं लेकिन हमें आपकी जरूरत है.

ट्विटर पर इस संबंध में न सिर्फ संदेशों की बाढ़ आ गयी बल्कि इस पर मीम्स भी आने लगे. एक मीम में,‘‘सोशल मीडिया के सभी मंचों पर लोग मोदी से कह रहे हैं: जाने नहीं देंगे तुझे..साथ में थ्री ईडियट्स के इस मशहूर गाने का स्नैपशॉट भी लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >