नंदीग्राम उपचुनाव: सीएम शुभेंदु से मुलाकात के बाद ममता खेमे की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में एक अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इससे ममता खेमे के लिए अब नंदीग्राम में कोई उम्मीदवार नहीं बचा है.

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इससे नंदीग्राम उपचुनाव में ममता खेमे की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं रह गया है. खास बात यह है कि नामांकन वापस लेने से पहले संचिता प्रधान डे ने राज्य सचिवालय नबान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी.

शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद वापस लिया नामांकन

संचिता प्रधान डे शुक्रवार दोपहर अपने पति सत्यजीत के साथ नबान्न पहुंचीं. वहां उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. इसके बाद संचिता ने नंदीग्राम उपचुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया. नामांकन वापसी की अंतिम तारीख शनिवार है.

ये भी पढे़ं: पाकिस्तान में लॉकडाउन जैसे नियम, रात 9 बजे बाजार बंद, शादी में सिर्फ एक डिश, जानें क्यों बढ़ी मुश्किलें?

कुछ दिन पहले ही बनाया गया था उम्मीदवार

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने 13 सितंबर को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए संचिता प्रधान डे को उम्मीदवार घोषित किया था. वह पेशे से शिक्षिका हैं और नंदीग्राम की स्थानीय राजनीति में भी सक्रिय रही हैं.

इसके बाद 16 सितंबर को उन्होंने नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था. उस समय तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुट पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा कर रहे थे.

अब नामांकन वापसी के बाद ममता खेमे के लिए नंदीग्राम उपचुनाव में उम्मीदवार का सवाल फिर से अहम हो गया है. चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को नंदीग्राम समेत पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख तय की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >