हनुमान मंदिर में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल, यूपी पुलिस हुई एक्टिव

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बुलंदशहर के औरंगाबाद इलाके के ओलिना गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

पुलिस ने बताया कि 31 मई को असर मोहम्मद अपने साथी नजर मोहम्मद व अन्य के साथ औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत औलीना गांव में राजमिस्त्री का काम करने के लिए राजकुमार नामक व्यक्ति के घर आया थाृ पुलिस ने बताया कि कुछ देर काम करने के बाद मजदूरों ने दोपहर के भोजन के लिए आराम किया, इस दौरान कथित तौर पर असर मोहम्मद ने हल्की बारिश के बीच मंदिर के अंदर नमाज अदा की. उस समय नजर मोहम्मद भी वहां मौजूद था.

गांव में लोगों में फैल गई नाराजगी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में लोगों में नाराजगी फैल गई. पुलिस ने जांच की तो शुरुआती तौर पर मामला सही पाया. पुलिस का कहना है कि इस हरकत का मकसद पूजा स्थल को अपवित्र कर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना था. औरंगाबाद थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >