नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, गोधनी प्लांट से 40 लोग अस्पताल पहुंचे

महाराष्ट्र के नागपुर में क्लोरीन गैस लीक होने से करीब 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानें पुलिस ने घटना को लेकर क्या दी जानकारी.

घटना गोधनी नगर पंचायत के जल शोधन केंद्र (Water Purification Center) की है. मनकापुर थाना प्रभारी हरेश कालसेकर के अनुसार, देर रात करीब 1 से 1:45 बजे के बीच जल शोधन केंद्र में क्लोरीन गैस के रिसाव की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरू किया. कई लोगों को पुलिस और प्राइवेट गाड़ियों की मदद से अस्पताल भेजा गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया. इस दौरान स्थानीय पार्षद ने भी प्रशासन की मदद की और प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया.


बाद में एनडीआरएफ, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें भी मौके पर पहुंचीं. सभी एजेंसियों ने मिलकर गैस रिसाव को नियंत्रित करने का काम किया. पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह (24 अगस्त) करीब 9 बजे तक गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में शांति है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है.


ये भी पढ़ें: बंगाल के पुरुलिया में हादसा, गैस पाइपलाइन फटने से घर में लगी आग

आसपास 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पुलिस ने बताया कि गैस रिसाव के बाद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने प्लांट के आसपास 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. इलाके को घेरकर लोगों की आवाजाही रोक दी. गैस की चपेट में आए कई लोग खुद अस्पताल पहुंचे, जबकि कुछ लोगों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और केवल प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी पर ही विश्वास करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >