Watch Video : मुर्शिदाबाद में पुलिस की गाड़ियों में लगाई गई आग, वीडियो आया सामने

Watch Video : वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बंगाल में किया गया. मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में हिंसक प्रदर्शन किए गए. इसका वीडियो सामने आया है. जंगीपुर में वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में भीड़ जमा हो गई. भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई.

Murshidabad violence

Watch Video : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जंगीपुर से सुबह की तस्वीरें आईं हैं. यहां लोगों ने वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बंगाल पुलिस के अनुसार, जंगीपुर के सुती और समसेरगंज इलाकों में स्थिति अब कंट्रोल में है. एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो 1 मिनट 39 सेकंड का है. इसमें नजर आ रहा है कि पुलिस की गाड़ियां जली हुई है. सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद हैं और स्थिति को संभाले हुए हैं. देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी. इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और ट्रेन पर पत्थर फेंके. धुलियांगंगा और निमटीटा स्टेशनों के बीच प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया और रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाया. इससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं. पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि न्यू फरक्का-आजिमगंज रेल मार्ग पर दोपहर करीब 2:46 बजे प्रदर्शन शुरू हुआ. करीब 5,000 लोग एक लेवल क्रॉसिंग गेट पर जमा हो गए. ये पटरियों पर बैठ गए. इससे ट्रेनों की आवाजाही पर बुरी तरह से असर पड़ा.

यह भी पढ़ें : PM Modi Varanasi Visit : सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीएम मोदी सख्त, वाराणसी पहुंचते ही अधिकारियों की लगाई क्लास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >