Murshidabad Violence : 5 मिनट 7 सेकंड के वीडियो में देखें तांडव, वक्फ कानून पर हिंसक प्रदर्शन

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा का वीडियो आया है. 5 मिनट 7 सेकंड के वीडियो में तांडव का पूरा मंजर नजर आ रहा है. यहां वक्फ कानून के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया. हिंसक प्रदर्शन में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान गाड़ियो में आग लगा दी.

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जंगीपुर का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. यहां लोगों ने वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया. कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बंगाल पुलिस के अनुसार, जंगीपुर के सुती और समसेरगंज इलाकों में स्थिति अब नियंत्रण में है. वीडियो 5 मिनट 7 सेकंड का है. इसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भीड़ कितनी उग्र हो गई होगी. आप भी देखें वीडियो

पुलिस की गाड़ी को जलाया गया

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में शुक्रवार को वक्फ कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए. इस दौरान कुछ जगहों पर हालात बिगड़ते दिखे. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और सड़क व रेल यातायात को रोक दिया. पुलिस ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए. मुर्शिदाबाद जिले के सुती इलाके में स्थिति और ज्यादा खराब हो गई. वहां लोग धारा 144 के बावजूद जमा हो गए. सड़क जाम कर दी. उन्होंने पुलिस पर पत्थर भी फेंके. इस हंगामे में पुलिस की गाड़ी और कुछ बसों को जला दिया गया.

पुलिस पर फेंके गए पत्थर

एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए. वे वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. शमशेरगंज के डाकबंगला मोड़ से सुतिर सजुर मोड़ तक नेशनल हाईवे-12 का एक हिस्सा जाम कर दिया गया. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन तब हिंसक हो गया जब कुछ लोगों ने पुलिस की एक वैन पर पत्थर फेंके. इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बम जैसी कोई चीज फेंकी. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया. फिर भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. एक और अधिकारी ने बताया कि जब हालात ज्यादा बिगड़ गए, तो कुछ पुलिसवालों को पास की एक मस्जिद में छिपकर जान बचानी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >