Murshidabad Violence: ‘बंगाल के भीतर ही तो कर रहे पलायन,’ मुर्शिदाबाद के पीड़ितों पर ममता के मंत्री का चौंकाने वाला बयान

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. दुकानें फिर से खुल रही हैं. इधर दंगा पीड़ितों के पलायन के दावे पर ममता बनर्जी के मंत्री फिरहाद हकीम ने चौंकाने वाला बयान दे दिया है. जब उनके दंगा पीड़ितों के मुर्शिदाबाद छोड़कर मालदा पलायन करने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा- सब ठीक है, वे बंगाल के भीतर ही पलायन कर रहे हैं.

Murshidabad Violence victims migration

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद पलायन पर टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, “वे बंगाल से बंगाल में ही जा रहे हैं. बंगाल के भीतर शांति है, इसलिए वो एक जगह से दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं. सब कुछ ठीक है. स्थिति बनी, ऐसा हुआ. हालांकि यह निंदनीय है और पुलिस पता लगाएगी कि इसके पीछे कौन था.”

हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति सामान्य हो रही है: पुलिस

हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति सामान्य हो रही है. इसको लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा, “दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं और लोग वापस लौट रहे हैं. अब तक 19 परिवार अपने घर लौट चुके हैं. मालदा और मुर्शिदाबाद, दोनों जिला प्रशासन जिलों से चले गए लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.” उन्होंने शांति के लिए अफवाहों के प्रसार को रोकने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “अब तक 210 गिरफ्तारियां की गई हैं. मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और जानकारी की पुष्टि करें. अगर हमें शांति बनाए रखनी है तो अफवाहों पर रोक लगानी होगी.”

मुर्शिदाबाद में स्थिति सामान्य करने में जुटी पुलिस

सुबह पुलिस को सार्वजनिक घोषणाएं करते हुए देखा गया, जिसमें दुकानदारों से व्यवसाय फिर से शुरू करने का आग्रह किया गया और निवासियों को सामान्य जीवन में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया गया. पुलिस अधिकारी शमीम ने कहा, “पुलिस की पहली प्राथमिकता मुर्शिदाबाद में पूरी तरह से सामान्य स्थिति बहाल करना है और हमें विश्वास है कि यह जल्द ही हासिल हो जाएगा.”

मुर्शिदाबाद में ऐसे भड़की हिंसा, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

मुर्शिदाबाद के सुती, धुलियां, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में शुक्रवार 11 अप्रैल को वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. जिसमें एक पिता और पुत्र की नृशंस हत्या कर दी गई थी. पुलिस अधिकार ने बताया, एक अलग मामला दर्ज किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों – दोषियों और तमाशबीनों – को जवाबदेह ठहराया जाएगा.उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सटीक पहचान करने में समय लगेगा, लेकिन किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >