Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद जाएंगे राज्यपाल आनंद बोस, ममता बनर्जी बोलीं- दौरा न करें

Murshidabad Violence: वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर राजनीति तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें मुर्शिदाबाद न जाने की सलाह दे दी है.

Murshidabad Violence: वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, “मैं खुद वहां की वास्तविकताओं को देखने के लिए मैदान में जा रहा हूं. मैं मामले का निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाऊंगा. स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है. हमें भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और कदम उठाने चाहिए. मैं निश्चित रूप से मुर्शिदाबाद का दौरा करूंगा. क्षेत्र के लोगों ने वहां बीएसएफ कैंप बनाने का अनुरोध किया है.”

ममता बनर्जी बोलीं – मुर्शिदाबाद का दौरा न करें राज्यपाल आनंद बोस

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यपाल सी वी आनंद बोस से हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का प्रस्तावित दौरा स्थगित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और विश्वास बहाली के उपाय किए जा रहे हैं. “मैं गैर-स्थानीय लोगों से अनुरोध करूंगी कि वे अभी मुर्शिदाबाद का दौरा न करें.” “मैं राज्यपाल से कुछ और दिन इंतजार करने की अपील करूंगी क्योंकि विश्वास बहाली के उपाय किए जा रहे हैं. स्थिति सामान्य हो रही है.”

मुर्शिदाबाद हिंसा में तीन लोगों की गई जान

संशोधित वक्फ अधिनियम के खिलाफ पिछले सप्ताह हुए प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों में कम से कम तीन लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. इसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >