Mumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने 13 सितंबर को भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

Mumbai Rains: मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर भारी जलजमाव हो गया है, जिससे आम जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI Airport) के पास और नालासोपारा में सड़कों पर पानी भर जाने से सुबह के वक्त यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग कुलाबा मुंबई के अनुसार, 13 सितंबर को मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश की संभावना है. इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं जारी करने की संभावना है.

  • पालघर (Palghar): गरज-चमक के साथ बिजली गिरना, भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना.
  • ठाणे (Thane): गरज-चमक के साथ बिजली गिरना, भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं.
  • मुंबई (Mumbai): गरज-चमक के साथ बिजली गिरना, भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं.
  • रायगढ़ (Raigad): बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं.
  • रत्नागिरी (Ratnagiri): बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना.


14 से 15 सितंबर को मुंबई सहित इन जगहों पर होगी मध्यम बारिश

  • पालघर: 14 से 15 सितंबर को मध्यम बारिश, 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.
  • ठाणे: 14 से 15 सितंबर को मध्यम बारिश, 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.
  • मुंबई: 14 सितंबर को मध्यम बारिश, 15 से 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.
  • रायगढ़: 14 सितंबर को मध्यम बारिश, 15 से 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.
  • रत्नागिरी: 14 सितंबर को गरज के साथ हल्की/मध्यम बारिश; 15-16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.
  • सिंधुदुर्ग (Sindhudurg): पूरे 5 दिन (13 से 16 सितंबर) हल्की से मध्यम बारिश / गरज के साथ बौछारें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >