Mumbai Rain Alert: मुंबई के इन इलाकों में भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Mumbai Rain Alert: मुंबई में बारिश का कहर बरकरार है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई के कई इलाकों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी ने चेतावनी देते हुए मुंबई के कई इलाकों के लिए रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. किन इलाकों में अलर्ट है, जानने के लिए इस रिपोर्ट को पढ़ें.

Mumbai Rain Alert: मुंबई में आज (शुक्रवार) भी बारिश का कहर जारी है. लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि आज पूरे दिन मुंबई के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. आईएमडी ने चेतावनी देते हुए मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आंधी और तूफान आने की भी संभावना जताई गई है.

मुंबई के इस इलाके में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने पालघर में झमाझम बारिश जारी रहने का अनुमान जाहिर करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने इस इलाके में मध्यम बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है.

मुंबई के इन इलाकों में रेड अलर्ट

 मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी से बहुत ही भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने इस हिस्से में रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा सतारा और पुणे के कई क्षेत्रों को भी रेड अलर्ट में रखा गया है. इस दौरान आंधी-तूफान आने की संभावना है. साथ ही बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया गया है.

मुंबई में तापमान

भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने मुंबई के तापमान को अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है.

रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट का क्या मतलब होता है?

  • रेड अलर्ट का मतलब खतरे की स्थिति है, तुरंत कार्रवाई करें.
  • ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है खतरे की संभावना, तैयार रहें और सावधानी बरतें.
  • येलो अलर्ट का मतलब होता है सावधानी बरतें, खतरे की संभावना हो सकती है.

यह भी पढ़े: Free Trade Agreement : कार, कपड़े, व्हिस्की भारत में होंगे सस्ते, पढ़ लें काम की बात

यह भी पढ़े: Supreme Court: 18 से कम उम्र में यौन संबंध पर सरकार सख्त, सुप्रीम कोर्ट में रखा अपना पक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >