मुहर्रम के जुलूस में खतरा टला! जहरीली गोलियों से हजारों लोगों को मारना चाहता था फैयाज

मुंबई में जहरीली गोलियां खाने के बाद कम से कम 12 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. जानें मुहर्रम के कार्यक्रम में क्या हुआ.

मुंबई के बायकुला इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध गोलियां बांटते हुए पकड़ा गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बात की. उन्होंने बताया कि जब उससे पूछताछ की गई तो उसने दावा किया कि ये पेन किलर की गोलियां हैं. हालांकि, एक व्यक्ति ने गोली खाई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी तथा बेचैनी होने लगी. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत गोलियों को बांटने वाले को रोका और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

वहीं एनडीटीवी ने मामले को लेकर एक खबर प्रकाशित की है. इसमें बताया गया है कि पुलिस ने बायकुला इलाके में फैयाज प्रेमजी नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया. उसपर मुहर्रम जुलूस के दौरान लोगों के बीच जहरीली गोलियां बांटने का आरोप है. अधिकारियों के मुताबिक, इन गोलियों को खाने के बाद करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी.

हजारों लोग थे फैयाज प्रेमजी के निशाने पर

जांच में सामने आया है कि इन कैप्सूल में कथित तौर पर जिंक फॉस्फाइड नामक बेहद जहरीला कैमिकल था, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा में किया जाता है. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान फैयाज प्रेमजी ने दावा किया कि वह उस दिन हजारों लोगों को जहर देकर नुकसान पहुंचाना चाहता था. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और कैप्सूल की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें : लावालौंग में 72 बरसों से हिंदू परिवार मना रहा मोहर्रम, हर साल निकालता है जुलूस

अदालत ने शनिवार (27 जून) रात आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. इस दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के पीछे की मंशा, जहरीले पदार्थ का सोर्स और साजिश के अन्य पहलुओं की जांच करेगी. इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

क्या कहकर लोगों को गोलियां बांट रहा था फैयाज

पुलिस के मुताबिक, फैयाज प्रेमजी को रे रोड स्थित रहमताबाद कब्रिस्तान के पास अशूरा जुलूस में शामिल लोगों के बीच कथित तौर पर गोलियां बांटते हुए पकड़ा गया. भीड़ का फायदा उठाकर वह इन गोलियों को पेन किलर और इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवा बताकर लोगों को दे रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >