मुंबई लोकल में युवक की बेरहमी से हत्या, परिजन बोले- हत्यारे को फांसी दो या एनकाउंटर करो

Mumbai local train murder case:मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे मयंक लोहार की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों ने महाराष्ट्र सरकार से आरोपियों का एनकाउंटर करने या उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है. इस जघन्य हत्या ने मुंबई की कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Mumbai local train murder case: मुंबई लोकल ट्रेन में युवक मयंक लोहार (22) की चाकू गोदकर हत्या के बाद परिवार सदमे में है. मयंक के बड़े भाई मेहुल लोहार ने भावुक होकर पुलिस और सरकार से आरोपी को फांसी देने या एनकाउंटर करने की मांग की है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भाई ने कहा- ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए

मृतक मयंक लोहार के भाई मेहुल लोहार ने कहा कि अपने भाई को इस तरह खोना बेहद दर्दनाक है. उन्होंने सरकार से कहा कि मुंबई जैसे शहर में ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो, इसलिए आरोपी को ऐसी सजा मिले, जिससे कोई दूसरा व्यक्ति अपराध करने की हिम्मत न करे.

नौकरी से घर लौटते समय हुआ हमला


मयंक लोहार अंधेरी में स्थित वेस्टसाइड स्टोर में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करते थे. वह मंगलवार की रात ड्यूटी खत्म करके लोकल ट्रेन से विरार लौट रहे थे. इसी दौरान अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच एक हमलावर ने उन पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने सुनाई दर्दभरी कहानी

मंयक के परिवारजनों ने बताया कि रात करीब 12:15 बजे मयंक के मोबाइल से पुलिस का फोन आया. जब वे मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने घटना के वीडियो दिखाए. मेहुल ने कहा कि उनके भाई पर इतनी बेरहमी से हमला किया गया कि जब भी वह अपने भाई के बारे में सोचते हैं तो हमले वाला वीडियो उनके दिल को झकझोर देता है. उन्होंने कहा कि अपनों के खोने का दर्द क्या होता है, इसे कोई और नहीं महसूस कर सकता है.

पिता ने भी आरोपी को फांसी देने की मांग की


मयंक के पिता रमेश लोहार ने कहा कि उनके बेटे का सपना परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सहारा था. उन्होंने सरकार से आरोपी को फांसी देने की मांग की ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दुख न झेलना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >