Mumbai में महिला को 100 मीटर तक घसीटता रहा बीएमडब्ल्यू का ड्राइवर, मौत

महिला को 100 मीटर तक बीएमडब्ल्यू का ड्राइवर मुंबई में घसीटता रहा जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया.

मुंबई से एक और हिट-एंड-रन का मामला सामने आया है. रविवार की सुबह यह घटना हुई जिसमें एक महिला की जान चली गई. महिला बाइक में अपने पति के साथ थी जिसे एक बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मार दी. हादसा उस समय हुआ जब मछुआरा समुदाय से ताल्लुक रखने वाला दंपत्ति मछली खरीदकर घर लौट रहा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 45 वर्षीय महिला कार के बोनट पर गिर गई. इसके बाद भी ड्राइवर नहीं रुका और महिला को करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा, फिर मौके से फरार हो गया.

घायल महिला को नायर अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया गया. दुर्घटना सुबह करीब 5.30 बजे वर्ली के अटरिया मॉल के पास की है. खबरों की मानें तो बीएमडब्ल्यू तेज गति से जा रही थी, तभी उसकी टक्कर दंपति की बाइक से हो गई. पति अपनी बाइक के साथ एक ओर गिर गया, जबकि उसकी पत्नी बोनट पर गिर गई.

बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और दूसरे शख्स की तलाश जारी है. कार को भी जब्त कर लिया गया है. ऐसी खबरें हैं कि कार का ड्राइवर नाबालिग था, लेकिन पुलिस की ओर से इस बात को इनकार कर दिया गया है. कानूनी प्रक्रिया चल रही है. यह पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट होगा कि ड्राइवर शराब के नशे में था या नहीं.

Read Also : Pune Porsche Accident: क्या ड्राइवर को फंसाने की हो रही है कोशिश? जानें पुलिस ने क्या कहा

जब पुलिस से सवाल किया गया कि क्या ड्राइवर का किसी राजनेता से कनेक्शन है, तो उन्होंने कहा कि वे जानकारी जुटा रहे हैं. कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है. मामले को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि दोषी को किसी भ्सी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >