Train Accident: मध्य प्रदेश के शहडोल में मालगाड़ी दूसरी ट्रेन से टकराने के बाद पटरी से उतरी, एक की मौत

MP Shahdol Two goods trains collided शहडोल जिले में चलती मालगाड़ी की एक खड़ी मालगाड़ी से टक्कर होने के बाद पटरी से उतर जाने की घटना में रेलवे के एक कर्मचारी की मौत हो गयी.

MP Shahdol Two goods trains collided: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बुधवार को चलती मालगाड़ी की एक खड़ी मालगाड़ी से टक्कर होने के बाद पटरी से उतर जाने की घटना में रेलवे के एक कर्मचारी की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य घायल हो गये. शहडोल की जिला कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया कि मालगाड़ी दुर्घटना में घायल हुए रेल कर्मियों में से एक की मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि पांच अन्य घायलों में से दो की हालत गंभीर है और स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है.

10 ट्रेनों को किया गया रद्द

रेलवे सूत्रों ने बताया कि मरने वाला 48 वर्षीय व्यक्ति खड़ी मालगाड़ी का लोको पायलट था. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि सिग्नल ओवरशूट के कारण यह घटना सिंहपुर स्टेशन के पास सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर हुई जिससे बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया. सिंहपुर रेलवे स्टेशन बिलासपुर रेल मंडल के तहत आता है. कटनी मध्यप्रदेश और बिलासपुर पड़ोसी छत्तीसगढ़ में स्थित है. उन्होंने कहा कि इस रूट पर चलने वाली कम से कम 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

राहत अभियान जारी

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में लौह अयस्क से लदी चलती मालगाड़ी के आठ डिब्बे और एक इंजन पटरी से उतर गया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी ने पहले बताया था कि इस घटना में दो लोको पायलटों सहित छह रेल कर्मियों को चोट लगी है. सूत्रों के मुताबिक रेल यातायात बहाल करने के प्रयास चल रहा है और राहत अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >