मैं अपनी बेटी को कैसे मार सकता हूं, इतना लिखकर बाप ने खुद को मार ली गोली

Emotional News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेटी की शादी से नाराज होकर खुदकुशी कर ली. लड़की दूसरे समुदाय के लड़के के साथ भाग गई थी. इसके बाद से पूरा परिवार परेशान था. भावुक नोट में पिता ने क्या लिखा जानें.

Emotional News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 49 वर्षीय मेडिकल स्टोर मालिक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपनी बेटी की शादी से परेशान था. बेटी ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिवार के सदस्यों उसके कमरे की ओर दौड‍़े, जहां व्यक्ति बेडरूम में मृत पड़ा था. एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि मृतक की बेटी करीब 15 दिन पहले पड़ोस के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी. बेटी इंदौर में ढूंढ़कर वापस लाया गया. अदालत में सुनवाई के दौरान उसने दावा किया कि वह कानूनी रूप से विवाहित है. उसने अपने पति के साथ जाने का फैसला किया है.

मेडिकल स्टोर के मालिक ने अपनी बेटी के आधार कार्ड के प्रिंटआउट पर एक नोट लिखा है. पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि उसने बेटी के परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने के फैसले पर भावनात्मक बात लिखी. कथित तौर पर नोट में उसने लिखा था– “तुमने गलत किया, मैं जा रहा हूं… मैं तुम दोनों को मार सकता था, लेकिन मैं अपनी बेटी को कैसे मार सकता हूं?”

एक पूरा परिवार बर्बाद हो गया, नोट में पिता ने लिखा

एनडीटीवी की रिपोर्ट में उनके द्वारा लिखे गए नोट का हवाला देते हुए कहा गया है, “बेटी, तुमने जो किया वह ठीक नहीं था… और जो वकील चंद पैसों के लिए पूरे परिवार की बलि चढ़ा देता है – क्या उसकी बेटियां भी नहीं हैं? क्या वह एक पिता का दर्द नहीं समझता? एक पूरा परिवार बर्बाद हो गया और अब समाज में कुछ भी नहीं बचा है.”

शादी करने वाले व्यक्ति के पिता पर हमला

रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल स्टोर मालिक के रिश्तेदारों ने मृतक की बेटी से शादी करने वाले व्यक्ति के पिता पर कथित तौर पर हमला किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि व्यक्ति के पिता को उसके घर से घसीटा गया और तब तक पीटा गया जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया. आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कथित आत्महत्या और उसके बाद हुए हमले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >