मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की खबर, जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 244 यात्री

गोवा एटीसी को ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट को जामनगर, गुजरात डायवर्ट किया गया. विमान आइसोलेशन बे में है, आगे की जांच चल रही है. जामनगर हवाईअड्डा निदेशक ने बताया, मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में सवार सभी 244 यात्रियों को रात करीब 9.49 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया.

मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की खबर मिलने के बाद सोमवर की रात को विमान को गुजरात के जामनगर में आपात स्थिति में उतारा गया. यह जानकारी गुजरात पुलिस ने दी.

गोवा एटीसी को मिली थी बम की धमकी

दरअसल गोवा एटीसी को ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट को जामनगर, गुजरात डायवर्ट किया गया. विमान आइसोलेशन बे में है, आगे की जांच चल रही है. जामनगर हवाईअड्डा निदेशक ने बताया, मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में सवार सभी 244 यात्रियों को रात करीब 9.49 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया.

तकनीकी खराबी के कारण भुवनेश्वर जा रहा एक विस्तारा विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

भुवनेश्वर जा रहा एक विस्तारा विमान तकनीकी खराबी (हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या) के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी लौटा और डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है. सूत्रों ने कहा कि विमान में दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया. उन्होंने बताया कि इसमें करीब 140 यात्री सवार थे. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्तारा का ए320 विमान वीटी-टीएनवी हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण वापस लौटा. उन्होंने बताया कि विमान को प्राथमिकता के आधार पर दिल्ली हवाईअड्डे पर उतारा गया. अधिकारी ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच करेगा.

Also Read: Air India की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी का एक और मामला, कंबल पर किया पेशाब, DGCA ने जारी किया नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >