Monsoon Session, Farmer Protest : राज्यसभा स्थगित होने के बाद भाजपा और टीएमसी सांसदों में तू-तू मैं-मैं

Monsoon Session, Farmer Protest Live: मानसून सत्र में आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष जोरदार हंगामा कर सकता है. बता दें, कृषि कानून को लेकर आज से जंतर-मंतर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं. इस दौरान ‘किसान संसद’ का भी आयोजन होगा.

Live Updates
2:31 AM. 23 Jul 21 9:01 PM. 22 Jul

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कल तक के लिए होने के बाद भाजपा और टीएमसी सांसदों में तू-तू मैं-मैं

पेगासस मामले में विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर तक के लिए स्थगित होने के बाद सांसद शांतनु सेन द्वारा मंत्री से कागजात छीनने और उसे फाड़ने के बाद भाजपा और टीएमसी सांसदों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई. मार्शलों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया.

2:31 AM. 23 Jul 21 9:01 PM. 22 Jul

किसान संसद में हन्नान मोल्लाह ने कहा, ईमानदार हैं, तो पार्लियामेंट में हमारा सवाल उठाएं सांसद

किसान संसद में अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि किसानों की बात संसद नहीं सुन रही है. इसलिए सभी सांसदों को हमने चिट्ठी दिया है कि हमारे वोट से जीते हैं, तो ऐसा करें कि हम वोट देते समय याद रखें. ईमानदार हैं, तो हमारा सवाल उठाएं. आज हम यहां आए. यह 13 अगस्त तक लगातार चलेगा. प्रतिदिन 200 किसान सिंघु बॉर्डर से आएंगे और किसानों के मुद्दे पर चर्चा होगी. आज 3 कानूनों के पहले कानून APMC पर चर्चा हुई. इसके बाद हम कानून को संसद में खारिज करेंगे और संसद से अपील करेंगे कि ‘किसान संसद’ की बात मानकर कानून खारिज करे.

7:59 PM. 22 Jul 21 2:29 PM. 22 Jul

हंगामें के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित 

कृषि कानूनों को खिलाफ जंतर मंतर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है. किसान तीनों कानूनों की वापसी पर अड़े है. इधर, पेगासस और किसानों के आंदोलन को लेकर संसद की दोनों सदनों में विपक्ष ने भी जमकर हंगामा किया. विपक्ष के हंगामें के बाद राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. वहीं, लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है.

7:59 PM. 22 Jul 21 2:29 PM. 22 Jul

काले कानून कृषि व्यवस्था को खत्म करने के लिए लाए गए- अधीर रंजन

कृषि कानून को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा है कि, काले कानून कृषि व्यवस्था को खत्म करने के लिए लाए गए है. लेकिन हम ये नहीं होने देंगे

7:59 PM. 22 Jul 21 2:29 PM. 22 Jul

विपक्ष सदन में बने किसानों की आवाज- टिकैट

जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ शुरू हो गया है. इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने विपक्ष से अपील की है कि वो सदन में किसानों की आवाज बने.(आजतक न्यूज)

7:59 PM. 22 Jul 21 2:29 PM. 22 Jul

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित.

मुख्य बातें

Monsoon Session, Farmer Protest Live: मानसून सत्र में आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष जोरदार हंगामा कर सकता है. बता दें, कृषि कानून को लेकर आज से जंतर-मंतर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं. इस दौरान ‘किसान संसद’ का भी आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >