Monsoon 2025 : जल्दी आ रहा मानसून, छत्तीसगढ़ और एमपी में इस दिन से होगी बारिश

Monsoon 2025 : इस बार मानसून समय से पहले आने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल पहुंच सकता है, जबकि आमतौर पर यह एक जून को आता है. अगर ऐसा हुआ तो छत्तीसगढ़ और एमपी में मानसून की शुरुआत सामान्य समय से पहले होगी.

Monsoon 2025 : छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून समय से पहले आ सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 27 मई को केरल पहुंचेगा. इससे यहां बारिश शुरू होने की संभावना बढ़ जाएगी और गर्मी कम होगी. अगर ऐसा हुआ तो मानसून चार दिन पहले आकर 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देगा. इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में एंट्री मारी थी.

मानसून कब पहुंचता है रायपुर?

आमतौर पर मानसून एक जून को केरल पहुंचता है. इसके बाद फिर 13 जून को जगदलपुर, 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर आता है. फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले कुछ दिनों में अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ सकता है, जिससे जल्द बारिश की संभावना बढ़ रही है.

झारखंड में कब पहुंचेगा मानूसन?

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से लगभग पांच दिन पहले पहुंचने की संभावना है. आमतौर पर केरल में मानसून 31 मई या 1 जून को पहुंचता है, लेकिन इस वर्ष इसके 27 मई तक पहुंचने की उम्मीद है. केरल से झारखंड पहुंचने में मानसून को लगभग 10 से 12 दिन लगते हैं, इसलिए झारखंड में मानसून जून के पहले सप्ताह में दस्तक दे सकता है. इससे पहले प्री-मानसून बारिश शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे मुख्य मानसून में बदल जाएगी. इस वर्ष झारखंड समेत देशभर में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं.

मध्य प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून देश में चार दिन पहले पहुंच सकता है. इसी आधार पर मध्य प्रदेश में भी मानसून अगले 15 से 18 दिनों के भीतर दस्तक दे सकता है. सामान्यतः राज्य में मानसून 15 जून को आता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह 18 जून के बाद ही पहुंच रहा है. इस बार इसके समय से पहले आने की संभावना जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >