Mohan Charan Majhi Oath Ceremony मोहन चरण माझी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
मोहन चरण माझी का परिवार बहुत खुश और आश्चर्यचकित है. उनकी पत्नी प्रियंका ने कहा है कि सोचा नहीं था कि वे मुख्यमंत्री बन सकते हैं.

Mohan Charan Majhi 1
16 मंत्रियों के नाम सामने आए
मोहन चरण माझी के कैबिनेट में जो 16 मंत्री शामिल होंगे, उनके नाम सामने आ गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि प्रभाती परीदा उपमुख्यमंत्री होंगी. वहीं नित्यानंद गोंड मंत्री पद की शपथ लेंगे.
ओडिशा में नई सरकार का शपथ ग्रहण संपन्न
ओडिशा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है. मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, जबकि कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं कैबिनेट मंत्री के रूप में कृष्ण चंद्र महापात्रा, विभूति भूषण जेना, रवि नारायण नायक ने शपथ ली.
डाॅ मुकेश महालिंग ने शपथ लिया
पृथ्वीराज हरिचंदन और डॉ मुकेश महालिंग ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
डाॅ कृष्ण चंद्र महापात्रा
डाॅ कृष्ण चंद्र महापात्रा ने मंत्री पद की शपथ ली. वे मोरांडा से विधायक हैं.
विभूति भूषण जेना
मोहन चरण माझी के मंत्रिमंडल में विभूति भूषण जेना ने मंत्री के रूप में शपथ ली. वे गोपालपुर से विधायक हैं.
विभूति भूषण जेना
मोहन चरण माझी के मंत्रिमंडल में विभूति भूषण जेना ने मंत्री के रूप में शपथ ली. वे गोपालपुर से विधायक हैं.