‘मोदी है तो मुमकिन है’, जानें पाकिस्तानी मुसलमानों ने क्यों लगाया ये नारा

पाकिस्‍तान के अहमदिया समुदाय मुसलमानों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की. यही नहीं उन्‍होंने कहा कि मोदीजी द्वारा “सभी समुदायों का सम्मान करना” हमें बहुत अच्छा लगता है. यहां जानें कैसे पाकिस्तान के लोगों ने पीएम मोदी की तारीफ की.

Pakistanis on Modi: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक हैं. पाकिस्तान के लोग भी पीएम मोदी को प्यार करते हैं. इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है. दरअसल, पाकिस्तानी मुसलमानों के कई ऐसे समुदाय हैं जो मोदी की प्रशंसा करते नहीं थकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एनआईडी फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘विश्व सद्भावना कार्यक्रम’ (Vishwa Sadbhawana event) में पाकिस्‍तानियों के मुंह से पीएम मोदी के लिए तारीफ निकली और एक शोर हवा में गुंजा- ‘मोदी है तो मुमकिन है…’

न्‍यूज एजेंसी ANI ने इस खबर को प्रकाशित की है. खबर के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन (आईएमएफ), एनआईडी फाउंडेशन (दिल्ली) और नामधारी सिख सोसाइटी की ओर से विश्व सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन 23 अप्रैल को किया गया. इसमें दुनियाभर के धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों, विद्वानों, प्रचारकों और शोधकर्ताओं शिरकत करने पहुंचे. वहीं पर, विभिन्न धार्मिक समुदायों के पाकिस्तानी लोग भी पहुंचे थे. उनमें से काफी लोग अहमदिया मुस्लिम समुदाय से संबंध रखते थे. इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी की तारीफ की गयी.

पाकिस्‍तानियों ने की पीएम मोदी की तारीफ

पाकिस्‍तान के अहमदिया समुदाय मुसलमानों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की. यही नहीं उन्‍होंने कहा कि मोदीजी द्वारा “सभी समुदायों का सम्मान करना” हमें बहुत अच्छा लगता है. नरेंद्र मोदी में सबको साथ लेकर चलने की झलक नजर आती है. यही वजह है कि हम उनकी प्रशंसा करते हैं. लाहौर से ताल्लुक रखने वाले अहमदिया मुस्लिम समुदाय के एक सदस्य डॉ. तारिक बट ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से कह सकता हूं कि मेरे बहुत सारे जानने वाले लोग भारतीय हैं और मैंने उन्हें आपस में मिलकर कई एक्टिविटीज करते देखा है.

Also Read: बिहार पुलिस भी है पीएम मोदी की जबरा फैन! जानें क्या हुआ कि बाद में विभाग को देनी पड़ी सफाई
मोदी है तो मुमकिन है…

आगे डॉ. तारिक बट ने कहा कि मैं खुद उनके कार्यक्रमों में गया हूं. मुझे लगता है कि अब भारतीय मुसलमानों और पाकिस्तानी मुसलमानों के बीच सद्भाव बढ़ता नजर आ रहा है. उनमें आपसी पहुंच बढ़ रही है. हम मतभेदों की तुलना में अधिक समानताएं लाने की चाहत रखते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी समुदायों को सद्भाव और शांति को बढ़ावा देने के लिए अन्य समुदायों के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करके बहुत अच्छा कर रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास वह करिश्मा है जहां लोग उनके धार्मिक झुकाव की परवाह किये बिना उनका अनुसरण कर रहे हैं, जो अच्छी बात है. उन्‍होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से कहूंगा कि मोदी है तो मुमकिन है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >