मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड: होटल मालिक सहित तीन गिरफ्तार, BMW कार भी बरामद

पूर्व मॉडल दिव्या मुंबई में एक कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की मौत के मामले में आरोपी थी. उसे कुछ महीने पहले ही जमानत मिली थी. बंबई हाईकोर्ट ने पिछले साल जून में पाहुजा को जमानत दी थी.

मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड (model Divya Pahuja murder case) की गुत्थी अबतक पुलिस सुलझा नहीं पायी है. लगातार जांच की जा रही है. हालांकि हरियाणा पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी होटल मालिक अभिजीत, हेमराज और ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा मॉडल के शव को ठिकाना लगाने प्रयोग की गई BMW कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि मॉडल का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका था.

मॉडल दिव्या की हत्या के बाद आरोपियों ने BMW कार से शव को लगाया ठिकाना

डीसीपी क्राइम विजय प्रताप ने मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बारे में बताया, 2 जनवरी की शाम पुलिस को बस स्टैंड के पास एक होटल में एक महिला का शव होने की सूचना मिली. सीसीटीवी फुटेज देखने पर हमने पाया कि शव को तीन लोगों ने बीएमडब्ल्यू कार में होटल से बाहर लेकर जा रहे हैं. इस मामले में होटल के मालिक अभिजीत और उनके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Also Read: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर इस भेष में घूम रहे थे मेला, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video

क्या है मामला

पुलिस ने बताया, मंगलवार रात पांच लोग पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा को कथित रूप से होटल में ले गये और वहां उन्होंने पाहुजा के सिर में गोली मार दी.

गैंगस्टर गडोली की हत्या की आरोपी थी दिव्या पाहुजा

पूर्व मॉडल दिव्या मुंबई में एक कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की मौत के मामले में आरोपी थी. उसे कुछ महीने पहले ही जमानत मिली थी. बंबई हाईकोर्ट ने पिछले साल जून में पाहुजा को जमानत दी थी.

2016 में गैंगस्टर संदीप गडोली की हुई थी हत्या

सात फरवरी, 2016 को मुंबई के एक होटल में गैंगस्टर संदीप गडोली की हुई हत्या के सिलसिले में पाहुजा को करीब सात साल पहले गिरफ्तार किया गया था. मुंबई पुलिस ने पाहुजा, उनकी मां और पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था. इन पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से गैंगस्टर को मार डाला था. मुंबई पुलिस के मुताबिक गडोली को उसकी ‘महिला मित्र’ पाहुजा की मदद से फंसाया गया था और फर्जी मुठभेड़ में उसे मार दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >