Weather Forecast LIVE: दिल्ली में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, झारखंड में बादल, जानें मौसम का ताजा हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates /mocha cyclone tracker: स्काइमेट वेदर के अनुसार बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. वास्तव में, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पिछले सप्ताह लू की स्थिति नजर आयी. पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश हुई. अगले 24 से 48 घंटों में पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में और बारिश होने की उम्मीद है. ये बारिश चक्रवात मोचा की वजह से हो रही है. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Live Updates
2:50 AM. 16 May 23 9:20 PM. 15 May

दिल्ली में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मोचा का असर भारत के भी कई राज्यों में दिख रहा है. पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश हो रही है तो वहीं बिहार, झारखंड और दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि मंगलवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश या कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस अवधि का सामान्य तापमान है.

2:50 AM. 16 May 23 9:20 PM. 15 May

कई इलाकों में होगी बारिश

देश के कई हिस्सों में अगले 12 घंटों के अंदर बारिश की संभावना है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ एक या दो भारी बौछारें हो सकती हैं. बिहार में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

2:50 AM. 16 May 23 9:20 PM. 15 May

महाराष्ट्र में सू लगने से गर्भवती महिला की मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले में गांव से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तक पैदल सात किलोमीटर आने-जाने के दौरान लू लगने से 21 वर्षीया एक गर्भवती आदिवासी महिला की सोमवार को मौत हो गई.

7:08 PM. 15 May 23 1:38 PM. 15 May

झारखंड में मौसम हुआ सुहाना

झारखंड में पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं. अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक है. ऐसे में मौसम विभाग ने सोमवार को एक अच्छी खबर दी है. कहा है कि अभी से कुछ ही घंटों बाद राजधानी रांची, गुमला समेत कम से कम 4 जिलों में वर्षा होने वाली है. हालांकि, इस दौरान लोगों को सावधान भी रहने की जरूरत है, क्योंकि वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकता है. जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम

7:08 PM. 15 May 23 1:38 PM. 15 May

झारखंड में बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है. तापमान में आज कमी दर्ज की गयी है.

7:08 PM. 15 May 23 1:38 PM. 15 May

दिल्ली में सुबह गर्मी रही

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates /mocha cyclone tracker: स्काइमेट वेदर के अनुसार बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. वास्तव में, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पिछले सप्ताह लू की स्थिति नजर आयी. पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश हुई. अगले 24 से 48 घंटों में पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में और बारिश होने की उम्मीद है. ये बारिश चक्रवात मोचा की वजह से हो रही है. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >