Weather Forecast: खतरनाक हुआ Cyclone Mocha, कई राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Forecast Today Updates /mocha cyclone tracker: स्काइमेट वेदर के अनुसार, समुद्री तूफान आज 11 मई को सुबह 5:30 बजे अक्षांश 11.1 डिग्री उत्तर और देशांतर 88.2 डिग्री पूर्व के करीब था. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘मोचा’ तेजी से बढ़ रहा है और शुक्रवार को यह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. इसके परिणामस्वरूप 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं और इसके बांग्लादेश-म्यांमा तट की ओर बढ़ने का अनुमान है. जानें आज आपके इलाके का कैसा रहने वाला है मौसम…

Live Updates
4:24 AM. 13 May 23 10:54 PM. 12 May

पश्चिम बंगाल में अलर्ट

पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात ‘मोखा’ की संभावित तबाही से निपटने के लिए ऐहतियाती कदम उठाए हैं और राज्य के निचले तथा तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेज दिया गया है. अधिकारी के मुताबिक, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों के निचले तटीय इलाकों और सुंदरवन के कुछ इलाकों में सुरक्षित आश्रयों में तिरपाल, पीने के पानी के पैकेट, दूध पाउडर, सूखा भोजन, शिशु आहार और दवाएं भेजी गई हैं.(भाषा)

4:24 AM. 13 May 23 10:54 PM. 12 May

मोचा ने पकड़ी रफ्तार

चक्रवाती तूफान मोचा ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार तथा म्यांमा में क्यौकप्यू के बीच 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी ने यह भी कहा कि मोचा तूफान 13 मई की शाम को अपने चरम पर होगा. इसके बाद तूफान थोड़ा कमजोर होना शुरू हो जाएगा.

4:24 AM. 13 May 23 10:54 PM. 12 May

मोचा को लेकर अलर्ट

बांग्लादेश और म्यांमा में अधिकारियों ने बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न शक्तिशाली चक्रवाती तूफान मोचा को देखते हुए तटीय इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है. भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 160 किलोमीटर प्रति घंटे और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार तथा म्यांमा में क्यौकप्यू के बीच 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

7:46 PM. 12 May 23 2:16 PM. 12 May

175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

बांग्लादेश और म्यांमा में अधिकारियों ने शुक्रवार को तटीय इलाकों से हजारों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ के मद्देनजर उन्हें तटीय इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है. भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार को 160 किलोमीटर प्रति घंटे और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार तथा म्यांमा में क्यौकप्यू के बीच 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

7:46 PM. 12 May 23 2:16 PM. 12 May

कच्छ के कुछ हिस्सों में ‘लू’

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, गुजरात के आणंद, सूरत, बोटाद, पोरबंदर, सुरेन्द्रनगर और कच्छ के कुछ हिस्सों में ‘लू’ चल रही है और इन क्षेत्रों में शुक्रवार को भी लू चलते रहने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, लोगों को धूप से निकलने से बचने, हल्के रंगों के सूती कपड़े पहनने और लू से बचने की सलाह दी गयी है.

7:46 PM. 12 May 23 2:16 PM. 12 May

चक्रवाती तूफान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है

उमाशंकर दास (वरिष्ठ वैज्ञानिक, IMD, भुवनेश्वर, ओडिशा) ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ बंगाल की मध्य खाड़ी क्षेत्र से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत ही तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है. अब यह 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates /mocha cyclone tracker: स्काइमेट वेदर के अनुसार, समुद्री तूफान आज 11 मई को सुबह 5:30 बजे अक्षांश 11.1 डिग्री उत्तर और देशांतर 88.2 डिग्री पूर्व के करीब था. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘मोचा’ तेजी से बढ़ रहा है और शुक्रवार को यह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. इसके परिणामस्वरूप 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं और इसके बांग्लादेश-म्यांमा तट की ओर बढ़ने का अनुमान है. जानें आज आपके इलाके का कैसा रहने वाला है मौसम…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >