MP Political crisis: ‘कांग्रेस के बागी विधायकों को कोरोना वायरस ने लिया चपेट में’, दिग्विजय का फूटा गुस्सा

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस के बागी विधायकों को कोराना ने अपनी चपेट में ले लिया है. यह कहना कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का है.

मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच सिंधिया गुट के बागी विधायकों को मनाने में जुटी कांग्रेस की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है. कांग्रेस की तमाम कोशिशों के बावजूद बागी विधायकों ने बेंगलुरु से भोपाल आने से इनकार कर दिया है. इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता ने तंज कसते हुए कहा कि उन विधायकों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. विधायकों का कोरोना टेस्ट होना चाहिए.

आपको बता दें कि शुक्रवार को इन विधायकों को बेंगलुरु के रिजॉर्ट से कैंपागौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक लाया गया था, लेकिन बाद में सभी विधायक यहां से वापस होटल लौट गये. बताया जा रहा है कि पूर्व में इन विधायकों को बेंगलुरु से वापस लाने के लिए कांग्रेस की ओर से सारी तैयारियां करा ली गयी थी. भोपाल लौटने से इनकार करने वाले 19 विधायकों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी है. पूर्व में इन विधायकों ने मध्य प्रदेश के डीजीपी से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की थी.

स्पीकर बोले – तीन घंटे तक किया विधायकों का इंतजार

इन बागी विधायकों में से छह विधायक को स्पीकर एनपी प्रजापति से मुलाकात करनी थी. विधायकों के न आने पर प्रजापति ने कहा कि उन्होंने तीन घंटे तक विधायकों का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया. सिंधिया समर्थक कुल 22 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को अपने इस्तीफे भेजे हैं.

सिंधिया समर्थक छह मंत्री बर्खास्त

राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की सलाह पर छह मंत्रियों को उनके पदों से हटा दिया. ये सभी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं. हटाये गये मंत्रियों में इमरती देवी, तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह सिसोदिया और प्रभुराम चौधरी शामिल हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में दिये थे इस्तीफे

इसी हफ्ते मध्य प्रदेश में कमलनाथ और सिंधिया के बीच की खींचतान इस हद तक बढ़ी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. बेंगलुरु में मौजूद सिंधिया समर्थक 19 कांग्रेस विधायकों ने भी उनके समर्थन में इस्तीफा दे दिया. इनमें कमलनाथ सरकार के छह मंत्री भी शामिल हैं. हालांकि इनमें से किसी का भी विधायक पद से इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >