Mizoram: मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल ढहने से 17 की मौत, अश्विनी वैष्णव ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे. घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10 बजे हुई.

मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद बुधवार को 17 मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. इधर मिजोरम के सीएम जोरामथंगा ने हादसे के बारे में बताया, राहत और बचाव कार्य जारी है.

मिजोरम रेलवे ओवर ब्रिज हादसे पर अश्विनी वैष्णव ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

मिजोरम रेलवे ओवर ब्रिज ढहने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया, मिजोरम में दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी हूं. एनडीआरएफ, राज्य प्रशासन और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर हैं. युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी है. उन्होंने मुआवजे की घोषणा करते हुए लिखा, मृतकों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये दी जाएगी.

मिजोरम हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

मिजोरम हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएमओ की ओर से ट्वीट किया गया. मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायल शीघ्र स्वस्थ हों. बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है. पीएमओ ने मुआवजे की घोषणा करते हुए लिखा, प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.


Also Read: मणिपुर हिंसा पर मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने व्यक्त की चिंता, कहा- यह कब रुकेगा ?

मिजोरम के सीएम ने हादसे पर जताया दुख, किया ट्वीट

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया. कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गयी है. राहत और बचाव कार्य जारी है. उन्होंने आगे लिखा, इस त्रासदी से बहुत दुखी हूं. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.

मलबे से निकाले गये 17 शव

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं… कई अन्य अब भी लापता हैं. मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे. घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10 बजे हुई.

रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने एएनआई को बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे. उन्होंने बताया, मिजोरम के आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा.

हरियाणा में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

इधर हरियाणा के यमुनानगर में रादौर-लाडवा मार्ग पर एक ट्रक ने मोटसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. उसने बताया कि घटना मंगलवार को हुई और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक, उसकी पत्नी और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गयी. वे इसी जिले के गुंधियाना गांव के रहने वाले थे.

केरल में बस दुर्घटना में दो की मौत, 20 से अधिक घायल

इधर केरल के पलक्कड़ जिले में श्रीकृष्णपुरम के पास बुधवार को करीब 38 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ. इसमें 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं. बस चेन्नई से कोझिकोड की ओर जा रही थी, उसी वक्त यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि श्रीकृष्णपुरम के पास एक मोड़ पर वाहन ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई. पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >