चीन की उड़ जाएगी नींद! सेना में शामिल होंगे मिसाइलें और एयर डिफेंस वेपन, 4276 करोड़ की खरीद को मंजूरी

डीएसी ने एओएन को हेलिना एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, लॉन्चर और उससे संबंधित सहायक उपकरण की खरीद की मंजूरी दे दी है, जिसे उन्नत और हल्के हेलीकॉप्टर एएलएच में लगाया जाएगा. वहीं, इन हथियारों के शामिल हो जाने से भारतीय सेना की क्षमता काफी मजबूत हो जाएगी.

एलएसी (LAC) पर चीन के बढ़ते खतरे और आये दिन होती तनातनी के बीच भारत खुद को और मजूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (Lone of Actual Control) पर सेना की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है. इसी को लेकर मंत्रालय कुल 4276 करोड़ रुपये की लागत से हेलिना एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल समेत तीन खरीद प्रस्तावों को आज यानी मंगलवार को मंजूरी दे दी है.

खरीद प्रस्तावों को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी: सेना को मजबूत करने के लिए खरीद प्रस्तावों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने मंजूरी दी है. बता दें, इन प्रस्तावों में दो थल सेना के लिए और तीसरा भारतीय नौसेना के लिए था. प्रस्ताव को लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि डीएसी ने 4276 करोड़ रुपये की लागत से तीन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है.

खरीदे जाएंगे एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और लॉन्चर: रक्षा मंत्रालय ने कहा, डीएसी ने एओएन को हेलिना एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, लॉन्चर और उससे संबंधित सहायक उपकरण की खरीद की मंजूरी दे दी है, जिसे उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) में लगाया जाएगा. यह मिसाइल दुश्मन के खतरों का मुकाबला करने के लिए एएलएच को हथियार से लैस करने की प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है. बता दें, सेना में इन हथियारों के शामिल हो जाने से भारतीय सेना की क्षमता काफी मजबूत हो जाएगी.

एओएन को भी मंजूरी: रक्षा मंत्रालय से आ रही खबर के मुताबिक, डीएसी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से विकसित वीएस होराड मिसाइल प्रणाली की खरीद को लेकर एओएन को भी मंजूरी दे दी है. खरीद को लेकर मंत्रालय ने कहा कि भारत के उत्तरी सीमाओं पर बीते कुछ दिनों से मजबीत वायु रक्षा प्रणालियों पर ध्यान देने की जरूरत है. खास कर उन हथियारों को जिसे दुर्गम इलाकों और समुद्री क्षेत्र में तेजी से तैनात की जा सकती हैं.

Also Read: Karnataka Metro Accident: ठेकेदार समेत संबंधित अभियंताओं को नोटिस, मुआवजे की घोषणा

वहीं, खरीद को लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वीएस होराड की खरीद एक मजबूत और शीघ्रता से तैनात करने योग्य प्रणाली के रूप में, वायु रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगी. बयान में कहा गया, इसके अलावा, डीएसी ने भारतीय नौसेना के लिए शिवालिक वर्ग के जहाजों और अगली पीढ़ी के मिसाइल जहाजों (एनजीएमवी) के संबंध में ब्रह्मोस लॉन्चर तथा फायर कंट्रोल सिस्टम (एफसीएस) की खरीद को मंजूरी दे दी है. मंत्रालय ने कहा ‘‘इन साजो सामान के शामिल होने से इन जहाजों में समुद्री हमले को अंजाम देने, दुश्मन के युद्धपोतों और व्यापारिक जहाजों को नष्ट करने की क्षमता बढ़ जाएगी.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >