मिराज प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, सुखोई के डेटा रिकॉर्डर का भी एक हिस्सा बरामद, हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच

मुरैना में शनिवार को भारतीय वायुसेना के ये दो लड़ाकू विमान एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. हादसे के बाद मिराज का ब्लैक बॉक्स मिल गया है. जबकि सुखोई विमान के ब्लैक बॉक्स का आधा हिस्सा मिला है.

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों (सुखोई-30 एमकेआई और मिराज-2000) में से एक विमान का पूरा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) मिला है, जबकि दूसरे विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का आधा हिस्सा ही मिला है. आज यानी रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

ब्लैक बॉक्स मिला: मुरैना जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि मिराज का ब्लैक बॉक्स मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके में मिल गया है. सुखोई विमान के ब्लैक बॉक्स का आधा हिस्सा भी पहाड़गढ़ इलाके में मिला है. उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि इसके ब्लैक बॉक्स का शेष हिस्सा पहाड़गढ से सटे राजस्थान के भरतपुर में गिरा होगा. बता दें, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर एक छोटी मशीन है जो उड़ान के दौरान एक विमान के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करती है और इसका उपयोग दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए किया जाता है.

ब्लैक बॉक्स के आधे हिस्से की खोज जारी: बागरी ने कहा, भारतीय वायुसेना, पुलिस और अन्य लोग सुखोई के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के शेष हिस्से की तलाश कर रहे हैं. गौरतलब है कि मुरैना जिले में कल यानी शनिवार को भारतीय वायुसेना के ये दो लड़ाकू विमान एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, जिसमें मिराज विमान के पायलट विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी की मौत हो गई, जबकि सुखोई विमान के दो पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए थे और उन्हें घायल अवस्था में एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया था.

Also Read: Mann Ki Baat: भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी, हमारी रगों में है लोकतंत्र- जानिए मन की बात में और क्या बोले पीएम मोदी

हादसे की जांच के आदेश: वहीं, घटना को लेकर रक्षा विशेषज्ञों ने कहा था कि यह संभव है कि रूस में डिजाइन किये गये सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान और फ्रांसीसी मिराज-2000 के बीच आसमान में टक्कर हुई हो, लेकिन भारतीय वायुसेना की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की की थी. अधिकारियों के अनुसार हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >