मेघालय सीएम कोनराड संगमा के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पैदल चलने का वीडियो वायरल

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण शिलांग के उमियम झील के निकट यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज (यूसीसी) में आपात स्थिति में उतारा गया. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी.

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के हेलीकॉप्टर की बुधवार शाम इमरजेंसी लैंडिंग की गयी. खुद इसकी जानकारी सीएम संगमा ने ट्वीट कर दी. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह सड़क पर पैदल चलते दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री तूरा से शिलांग जा रहे थे.

खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण शिलांग के उमियम झील के निकट यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज (यूसीसी) में आपात स्थिति में उतारा गया. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी.

Also Read: Assam Meghalaya Border Issue: असम और मेघालय में सीमा विवाद पर हुआ समझौता, अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक दिन

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया और बताया, पैदल चलने के दौरान सुंदर नजारों को लिया आनंद

हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री संगमा को पैदल की चलना पड़ा. हालांकि इसका भी सीएम संगमा ने आनंद लिया. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो और तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो घूमते दिख रहे हैं और रिजॉर्ट में खाने का आनंद भी लेते दिख रहे हैं. उन्होंने फोटो-वीडियो शेयर कर लिखा, घूमने के दौरान मैंने सुंदर कैंपस का नजारा देखा और आनंद उठाया. उन्होंने लिखा, तूरा के रास्ते में खराब मौसम के कारण उमियम में यूसीसी में आपातकालीन लैंडिंग हुई, लेकिन पैदल चलने के दौरान सुंदर परिसर के दृश्य का आनंद लिया. लोगों का आतिथ्य अच्छा रहा. उन्होंने आगे लिखा, अच्छा समय बिताया. क्या दिन है!

Also Read: मेघालय में मुख्य विपक्षी दल नहीं रही कांग्रेस, पूर्व सीएम मुकुल संगमा समेत 12 एमएलए टीएमसी में शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >