विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश नीति और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंधों पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है. MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और इटली के रिश्ते मजबूत हैं और हाल के वर्षों में दोनों देशों के संबंधों में विस्तार हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत अपनी कूटनीतिक साझेदारी को आपसी सम्मान और समझ के आधार पर आगे बढ़ाता है.
'मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था'
राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री का काम दूसरे नेताओं से सिर्फ दोस्ती करना या गर्मजोशी दिखाना नहीं, बल्कि भारत के हितों की रक्षा करना है. उन्होंने मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाकर अपनी बात समझाई. इसके बाद दीक्षित ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था?” इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, “I have not reached there yet.”
MEA ने क्या कहा?
राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और इटली के बीच संबंध लगातार मजबूत हुए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और समझ है और कूटनीतिक संबंधों को इसी भावना के साथ आगे बढ़ाया जाता है. राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेताओं ने भी आपत्ति जताई थी और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.
Also read : राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संदेश: 2047 के विकसित भारत का सपना, विभाजन से ऑपरेशन सिंदूर तक का किया जिक्र
