शहजाद भट्टी नेटवर्क पर MEA का पाकिस्तान को जवाब, रणधीर जायसवाल बोले- आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

भारत सरकार ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक दिन पहले दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने ISI समर्थित आतंकी गुट ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को ध्वस्त कर दिया. उनके मुताबिक, 14 राज्यों में चलाए गए समन्वित अभियानों में नेटवर्क से जुड़े 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में हथियार व अन्य सामान बरामद किया गया.

अमित शाह के अनुसार, कार्रवाई के दौरान IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूस और निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे बरामद किए गए. उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा बताया था.

Also read : अमित शाह का दावा: ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क ध्वस्त, 200 से ज्यादा ऑपरेटिव गिरफ्तार

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर आज MEA ने दिया अपडेट

अब इस मामले में विदेश मंत्रालय की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर कहा कि भारत सरकार इस मामले पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुकी है और वही उसकी स्थिति है.

रणधीर जायसवाल ने कहा कि आतंकवाद से जुड़े मामले बेहद गंभीर हैं और भारत इन्हें पूरी गंभीरता से लेता है. उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि पूरी दुनिया ऐसी गतिविधियों की गंभीरता को समझे.

शहजाद भट्टी नेटवर्क को जानिए

शहजाद भट्टी नेटवर्क पाकिस्तान समर्थित एक हाइब्रिड आतंकी-गैंगस्टर सिंडिकेट है, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का पूरा समर्थन प्राप्त है. यह नेटवर्क भारत की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने, जासूसी करने और प्रमुख ठिकानों पर ग्रेनेड व आईईडी (IED) हमलों को अंजाम देने के लिए सक्रिय रहा है.

सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

MEA प्रवक्ता ने कहा कि भारत पिछले कई वर्षों से आतंकवाद और खासकर सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर कार्रवाई को मजबूत करने के लिए प्रयास करता रहा है. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने की अपनी कोशिश जारी रखेगा.

जायसवाल ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को हराने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, भारत उन्हें आगे भी उठाता रहेगा. उनका यह बयान अमित शाह के शहजाद भट्टी नेटवर्क को लेकर किए गए दावे के एक दिन बाद आया है.

Also read : 'वंदे मातरम्' विवाद पर खरगे का पलटवार, बोले- गांधी-नेहरू वाला ही संस्करण गाया, अपराध है तो FIR करें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >