MCD: दिल्ली का मेयर चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए होगा अहम
मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 25 अप्रैल को होना है. यह चुनाव भाजपा और आम आदमी पार्टी के लिए काफी मायने रखता है. संख्याबल के लिहाज से नगर निगम में भाजपा का मेयर चुना जाना तय है. अगर ऐसा होता है तो कई साल बाद भाजपा केंद्र, राज्य और नगर निगम की सत्ता पर काबिज होगी. यह आम आदमी पार्टी के सियासी वजूद के लिए बड़ा संकट पैदा कर सकता है.

MCD Headquarters