Weather Forecast Today LIVE Updates : प्रचंड शीत लहर, यहां पारा माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, जानें बिहार-झारखंड-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत बर्फीली हवाओं (North India Weather) के आगोश में नजर आ रहा है. इधर दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में भूकंप (Delhi-NCR,Earthquake) के झटके महसूस किये गये हैं. देश में प्रचंड शीत लहर (minimum temperature,cold weather) जारी रही है और ठंड (cold wave,seetlahar) लगातार बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश (UP Weather,cold wave) के विभिन्न भागों में घना कोहरा (Fog) छाया रहा, यहां कम दृश्यता है.18 दिसंबर (18 december 2020) को देश के कुछ भागों में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान मौसम विभाग (IMD ने व्यक्त किया है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
7:42 PM. 18 Dec 20 2:12 PM. 18 Dec

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, आबू में पारा माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां बीती बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य से नीचे 2.5 डिग्री व चुरू में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने राज्य में अभी कई दिन तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

7:42 PM. 18 Dec 20 2:12 PM. 18 Dec

नोएडा के मामूरा गांव के पास मिला शव, पुलिस ने कहा ठंड लगने से हुई मौत

नोएडा के मामूरा गांव में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की बीती रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति की मौत ठंड लगने की वजह से हुई है.

7:42 PM. 18 Dec 20 2:12 PM. 18 Dec

आनेवाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी

झारखंड में आनेवाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आनेवाले दो चार-दिनों में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है. इससे ठंड और बढ़ेगी. 19 दिसंबर तक राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा.

7:42 PM. 18 Dec 20 2:12 PM. 18 Dec

दिल्ली में पारा लगातार गिरता जा रहा है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा लगातार गिरता जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली इस वक्त शीतलहर की चपेट में है. ऐसा अनुमान है कि महीने के अंत तक दिल्ली का पारा 2 डिग्री तक गिर सकता है.

7:42 PM. 18 Dec 20 2:12 PM. 18 Dec

कड़ाके की ठंड

उतराखंड में बर्फबारी के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यह दिनोंदिन बढ़ भी रही है. पहाड़ों पर मौसम भले साफ हो लेकिन मैदानी इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं.

7:42 PM. 18 Dec 20 2:12 PM. 18 Dec

सबसे ठंडा शहर रहा राजस्थान का सीकर

सबसे ठंडा शहर रहा राजस्थान का सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत बर्फीली हवाओं (North India Weather) के आगोश में नजर आ रहा है. इधर दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में भूकंप (Delhi-NCR,Earthquake) के झटके महसूस किये गये हैं. देश में प्रचंड शीत लहर (minimum temperature,cold weather) जारी रही है और ठंड (cold wave,seetlahar) लगातार बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश (UP Weather,cold wave) के विभिन्न भागों में घना कोहरा (Fog) छाया रहा, यहां कम दृश्यता है.18 दिसंबर (18 december 2020) को देश के कुछ भागों में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान मौसम विभाग (IMD ने व्यक्त किया है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >