Weather Forecast Updates : दिल्ली में रविवार को जारी रहेगी शीतलहर, चेन्नई में बारिश की संभावना, मुंबई और कोलकाता में साफ रहेगा आसमान, लेह में शून्य से नीचे रहेगा अधिकतम तापमान

Weather Forecast Today LIVE Updates : देश में प्रचंड शीत लहर (minimum temperature,cold weather) चल रही है. ठंड (cold wave,seetlahar) लगातार बढ़ती जा रही है. उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं (North India Weather) चल रही है. स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में तमिलनाडु के तटीय इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली तथा उत्तरी राजस्थान में कोल्ड वेब जारी रहेगा. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
3:42 AM. 20 Dec 20 10:12 PM. 19 Dec

दिल्ली में रविवार को जारी रहेगी शीतलहर, चेन्नई में बारिश की संभावना, मुंबई और कोलकाता में साफ रहेगा आसमान, लेह में शून्य से नीचे रहेगा अधिकतम तापमान

दिल्‍ली में शीत-लहर जारी रहने के आसार हैं. वहीं, कोलकाता और मुंबई में आसमान साफ रहेगा. चेन्नई में बादल छाये रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. जम्‍मू में भी आसमान साफ रहेगा. शाम में बादल छाये रहेंगे. श्रीनगर में आसमान साफ रहेगा. लेकिन, दोपहर बाद बादल घिर सकते हैं. लेह में न्‍यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 16 डिग्री सेल्सियस कम और अधिकतम तापमान शून्‍य से एक डिग्री नीचे रहने की संभावना है. इधर, गुवाहाटी में सुबह कोहरा या धुंध छाया रह सकता है.

3:42 AM. 20 Dec 20 10:12 PM. 19 Dec

यूपी के कई इलाकों में रविवार को कड़ाके की ठंड की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज और कानपुर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा. प्रदेश में सबसे कम तापमान फुरसतगंज (रायबरेली) और चुर्क (सोनभद्र) में दर्ज किया गया. दोनों स्थानों पर पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है.

3:42 AM. 20 Dec 20 10:12 PM. 19 Dec

हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, केलांग सबसे ठंडा इलाका, -12.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, केलांग, कल्पा, मनाली, सोलन, चंबा और मंडी में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान शून्य से नीचे चला गया है. शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि जनजातीय बहुल लाहौल-स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है. उन्होंने कहा कि किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है. वहीं, मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. सोलन में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम, मंडी में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम और चंबा में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया है. शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

3:42 AM. 20 Dec 20 10:12 PM. 19 Dec

दिल्ली में 2020 का सबसे ठंडा रहा शनिवार, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिर कर इस सीजन में सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, ”शहर के मौसम से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.”

3:42 AM. 20 Dec 20 10:12 PM. 19 Dec

आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़का, शीतलहर की चपेट में पंजाब और हरियाणा

आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़कने से पंजाब और हरियाणा शनिवार को शीतलहर की चपेट में रहे. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दोनों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है. विभाग के अनुसार पंजाब में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस और हलवाड़ा में यह 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फरीदकोट, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.0, 2.2, 2.6, 2.8, 4 और 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा. पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 और 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा. नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.2, 3.8, 3.9 और 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

7:49 PM. 19 Dec 20 2:19 PM. 19 Dec

तमिलनाडु के नागापट्टिनम में सबसे ज्यादा बारिश हुई

देश के उत्तरी भाग में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तो वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बरसात हो रही है. बीते 24 घंटों में तमिलनाडु के कई इलाकों में तेज बारिश हुआ है. तमिलनाडु के नागापट्टिनम में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. यहां, 126 मिमी की भीषण वर्षा हुआ.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : देश में प्रचंड शीत लहर (minimum temperature,cold weather) चल रही है. ठंड (cold wave,seetlahar) लगातार बढ़ती जा रही है. उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं (North India Weather) चल रही है. स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में तमिलनाडु के तटीय इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली तथा उत्तरी राजस्थान में कोल्ड वेब जारी रहेगा. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >