गुजरात में अस्पताल में लगी भीषण आग, महाराष्ट्र में चलती बस जल उठी, 50 यात्रियों की जान सांसत में

अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है. उन्होंने कहा, करीब सौ मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है. अस्पताल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है.

गुजरात के अहमदाबाद शहर में 10 मंजिला अस्पताल के बेसमेंट में रविवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीब 125 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आग लगने की बताई वजह

दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा था और इसके बेसमेंट में काफी सामान रखा था, जिसमें आग लगने की वजह से वहां बड़े पैमाने पर धुंआ फैल गया. चंपावत ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई. उन्होंने कहा, दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है. करीब 125 मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है. रास्थान अस्पताल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है.

फायर ऑफिसर जयेश खड़िया ने आग लगने की घटना पर दी जानकारी

फायर ऑफिसर जयेश खड़िया ने बताया, राजस्थान अस्पताल के दूसरे बेसमेंट में आग लग गई. हमें सुबह करीब 4:30 बजे फोन आया. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. बेसमेंट में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था. वहां कोई आग नहीं लगी है. हताहतों की संख्या की सूचना है, मरीजों को भी खाली करने के लिए कहा गया है। लगभग 20-25 फायर टेंडर मौके पर हैं.

महाराष्ट्र के ठाणे में बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

इधर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार सुबह परिवहन निगम की एक बस में आग लगने से उसमें सवार 50 यात्री बाल-बाल बचे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ठाणे नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासिन टडवी ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि ठाणे नगर परिवहन निगम (टीएमटी) की बस में सवार लगभग 50 यात्री नारपोली से चेंदानी कोलीवाड़ा की तरफ जा रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े आठ बजे सेंट्रल मैदान के पास वाहन में आग लग गई. टडवी ने बताया कि बस में आग लगने की बात पता चलते ही चालक और खलासी ने तुरंत सभी यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला. टडवी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ दल मौके पर पहुंचा और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया. उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >