चार साल के इंतजार के बाद भी नहीं हो पाई शैतान सिंह की शादी, पाकिस्तान से डांस करने पहुंचे थे रिश्तेदार

Marriage in Pakistan : भारत-पाक सीमा बंद होने से बाड़मेर के युवक की शादी अटक गई है. उसकी शादी में पाकिस्तान से रिश्तेदार भी पहुंचे थे लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा. होने वाले दूल्हे ने कहा कि परिवार ने शादी की सारी तैयारी कर ली थी, लेकिन अब शादी नहीं हो पा रही है. इससे पूरा परिवार निराश है.

Marriage in Pakistan : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने अटारी-वाघा सीमा बंद कर दी, जिससे राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक युवक की शादी रुक गई. बाड़मेर के इंद्रोई गांव के 25 साल के शैतान सिंह की शादी 30 अप्रैल को पाकिस्तान के अमरकोट में होनी थी. वह अपने परिवार के साथ अटारी सीमा पर पहुंचे थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें वापस लौटा दिया. सारी तैयारियां बेकार हो गईं.

शैतान सिंह की शादी पाकिस्तान के सिंध प्रांत की 21 साल की केसर कंवर से तय थी. दोनों की सगाई चार साल पहले हुई थी. कई साल की कोशिशों के बाद इस साल 18 फरवरी को शैतान सिंह, उनके पिता और भाई को पाकिस्तान जाने का वीजा मिला. शादी के लिए उनका परिवार 23 अप्रैल को अटारी सीमा की ओर रवाना हुआ और 24 अप्रैल को वहां पहुंचा. लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया और सुरक्षा कारणों से सीमा बंद कर दी गई. अधिकारियों ने शैतान सिंह और उनके परिवार को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी. इससे उनकी शादी की सारी तैयारियां अधूरी रह गईं.

इस दिन का लंबे समय तक इंतजार किया : शैतान सिंह

शैतान सिंह ने कहा, ‘‘हमने इस दिन का लंबे समय तक इंतजार किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों ने जो कुछ भी किया वह बहुत गलत है. मेरी शादी होनी थी लेकिन अब नहीं जाने दे रहे हैं. अब तो शादी में रुकावट हो गई, क्या करें? यह सीमा का मामला है.’’ हालांकि, उनका वीजा 12 मई तक वैध है और उनके परिवार को उम्मीद है कि अगर इस अवधि में सीमा खुलती है तो शादी हो सकती है. सिंह के चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात ने दोनों परिवारों को निराश कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान से हमारे रिश्तेदार भी आए थे. उन्हें भी वापस लौटना पड़ा. हम बहुत निराश हैं. आतंकवादी घटनाओं से बहुत नुकसान होता है. रिश्ते खराब होते हैं। सीमा पर आवाजाही बंद हो जाती है.’’

यह भी पढ़ें : Seema Haider : पाकिस्तान नहीं जाना चाहती, सीमा हैदर को सता रहा है सचिन से अलग होने का डर, देखें वीडियो

सिंध प्रांत में सोढ़ा राजपूतों की अच्छी खासी आबादी

शैतान सिंह का सीमा पार विवाह पारिवारिक रिश्तों के जरिए तय किया गया था जो सोढ़ा राजपूत समुदाय के बीच आम है. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सोढ़ा राजपूतों की अच्छी खासी आबादी है. उनमें से कई समुदाय के भीतर ही शादी करना पसंद करते हैं और अक्सर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए सीमा पार रिश्ते तलाशते हैं. शैतान सिंह उन लोगों में से एक हैं जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं. फिलहाल उनका परिवार इस उम्मीद में है कि हालात सुधरेंगे और वे शादी के लिए सीमा पार जा पाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >